1. खेल-संसार
  2. टी-20 विश्व कप 2024
  3. टी-20 विश्व कप न्यूज़
  4. Pat Cummins secures Hattrick against Afghanistan

पैट कमिंस ने टी20 विश्व कप में लगातार दूसरी हैट्रिक लगाई

Australia
AFGvsAUSआस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस टी20 विश्व कप में लगातार दो हैट्रिक लगाने वाले पहले गेंदबाज बन गए जिन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ सुपर आठ चरण के मैच में यह कमाल किया।कमिंस ने 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर राशिद खान को आउट किया। इसके बाद 20वें ओवर की पहली दो गेंदों पर करीम जनत और गुलबदिन नायब के विकेट लिये।

कमिंस ने पारी के ब्रेक में कहा ,‘‘ आस्ट्रेलिया के लिये सौ से ज्यादा मैच खेलने के बाद लगातार दो हैट्रिक लगाना सुखद है।’’कमिंस ने बांग्लादेश के खिलाफ पिछले मैच में भी 18वें और 20वें ओवर में महमूदुल्लाह, मेहदी हसन और तौहीद ह्रदय के विकेट लिये थे।आस्ट्रेलिया को हालांकि अफगानिस्तान ने 21 रन से हरा दिया।(भाषा)
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
T20I World Cup में बड़ा उलटफेर, अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को हराया