2019 के विश्व कप का फाइनल मैच ड्रॉ होने के बाद विजेता चुनने के लिए दोनों टीमों के बीच सुपर ओवर हुआ था, लेकिन यह भी ड्रॉ रहा था और फिर बाउंड्री की संख्या के लिहाज से इंग्लैंड विश्व कप खिताब जीत गया था।
जैसे ही यह खबर क्रिकेट फैंस को मिली की टी-20 विश्वकप सेमीफाइनल में कुमार धर्मसेना मैदानी अंपायर होंगे तो उन्हें 2019 का यह मुकाबला याद आ गया जिसे कांटे का कुमार धर्मसेना ने बना दिया था।
दरअसल इस मैच में कुमर धर्मसेना की एक गलती न्यूजीलैंड टीम पर भारी पड़ी थी। बोल्ट के अंतिम ओवर में स्टोक्स दूसरे रन के लिए भागे थे और गेंद उनके बल्ले से टकराकर बाउंड्री तक चली गई थी। इस गेंद पर धर्मसेना ने इंग्लैंड को 6 रन दे दिए थे।
यह फैसला इतना अहम रहा कि न्यूजीलैंड अंत में विश्वकप हार गई। अगर इसे धर्मसेना कुल 5 रन देते तो न्यूजीलैंड एक रन से वनडे विश्वकप जीत जाती। ट्विटर के फैंस की याद्दाश्त काफी अच्छी रहती है इस कारण कुमार धर्मसेना पर कुछ ऐसे मीम्स देखने को मिले।
New Zealand seeing the name of Kumar Dharmasena pic.twitter.com/mJQmPqUhAJ
— Lucky (@LBerojya) November 9, 2021
England vs New Zealand
Kumar dharmasena vs NZ
pic.twitter.com/t7Wzfz9emb — ~ JAHANGIR
(@JkSayss) November 10, 2021
New Zealand making plans to counter England players vs them making plans to counter Kumar Dharmasena#T20WorldCup pic.twitter.com/lkxcWGVVpq
— Not Daniel Alexander (@_UnrealDaniel) November 10, 2021
“The first of the semi-finals, between England and New Zealand, will be overseen by on-field umpires Marais Erasmus and Kumar Dharmasena”#T20WorldCup #CWC19 https://t.co/L7baWZXdl6
New Zealand right nowpic.twitter.com/26XA8iIBud — Estelle Vasudevan (@Estelle_Vasude1) November 9, 2021
इसके बाद श्रीलंका के अनुभवी अंपायर कुमार धर्मसेना ने स्वीकार किया था कि विश्व कप फाइनल में आखिरी ओवर में ओवरथ्रो पर इंग्लैंड को 5 के बजाए 6 रन देना एक गलती थी लेकिन उन्हें इस फैसले का कभी अफसोस नहीं रहेगा। पर तब तक इंग्लैंड विश्वकप उठा चुका था।I believe in Kumar Dharmasena Supremacy
pic.twitter.com/0BkZbGBOjZ — DK (@DarkKnightRised) November 7, 2021