sundarkand

लाजवाब लौकी का हलवा

त्योहारों का मौसम और सरल स्वादिष्ट व्यंजन

Written By WD
Updated: रविवार, 27 जुलाई 2014 (00:31 IST)
जुलाई के महीने में रमजान भी आता है और श्रावण सोमवार भी। इस खास मौके पर हम लेकर आए हैं अपने हिन्दू और मुस्लिम बंधुओं के लिए कुछ स्पेशल वेजिटेरियन रेसिपीज। यह रेसिपीज मौसम के अनुकूल हैं और बनाने में आसान। घर पर स्वादिष्ट व्यंजन बनाएं और परिवार वालों के साथ उनका लुत्फ उठाएं।

FILE


सामग्री :

* 1 किलो लौकी
* 1/2 कप चीनी
* 1 कप मावा
* 2 टेबल स्पून देशी घी
* 15-20 काजू बारीक कटे हुए
* 20-25 किशमिश
* 10-12 पिस्ते
* 5-6 इलायची

विधि

लौकी को छीलिए, धोइए और कद्दूकस कर लीजिए। बीज वाला हिस्सा छोड़ दें। कद्दूकस की हुई लौकी को कड़ाही में डालिए, गैस पर रखिए और थोड़ा-सा पका लीजिए। चीनी मिलाकर और पकने दीजिए। कड़ाही में पक रही लौकी को 2-3 मिनट में चलाते रहिए। उबाल आने तक आप देखेंगे कि लौकी में काफी पानी की मात्रा दिख रही है। अब लौकी तेज गैस पर खुले में पकाएं और हर 5 मिनट बाद चलाते रहें और पानी के खत्म होने तक उसे पकने दें।

जब लौकी का पानी भाप बनकर उड़ जाए तो इसमें घी डालकर भूनें। इसके बाद इसमें मावा, काजू और किशमिश डाल दीजिए और हलवे को चलाते रहें। 5-6 मिनट में हलवा बनकर तैयार हो जाएगा। अंत में इलायची पाउडर डालकर मिला दें। गरमा-गरम लौकी का हलवा परोसिए और खाइए।


वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

यूपी का राजनीतिक भविष्यफल!

Teacher day 2026: 5 सितंबर शिक्षक दिवस पर इस बार क्या है खास

श्रीकृष्‍ण जन्माष्टमी विशेष: जब जीवन हारने लगे, तब श्री कृष्ण का जीवन पढ़िए

'मक्का गठबंधन' की इस्तांबुल में हुई पहली बैठक, पाकिस्तान को बड़ी जिम्मेदारी

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा