suvichar

लाजवाब मिक्स दाल का हलवा

Updated: मंगलवार, 14 अक्टूबर 2014 (14:26 IST)
सामग्री :

100 ग्राम मूंग दाल, 100 ग्राम चना दाल, 50 ग्राम उड़द दाल, 50 ग्राम सोयाबीन, 150 ग्राम घी, 250 ग्राम शक्कर, 1/2  टी स्पून पिसी इलायची।
 
विधि :

सभी दालों को बीन कर साफ करें, फिर इन्हें धोकर 2-3 घंटे भिगोएं। भीगी दालों का पानी निथारें एवं मिक्सी में पीस लें। शक्कर में 1 कप पानी डालकर 1 तार की चाशनी बनने तक पका लें। तैयार चाशनी अलग रखें। 
 
एक कडा़ही में घी गर्म करके पिसी दाल डालें एवं धीमी आंच पर हिलाते हुए भूनें। दाल अच्छी भून जाने एवं खुशबू आने पर इसमें 
 
चाशनी मिलाकर पकाएं। हलवे की तरह गाढ़ा होने पर पिसी इलायची डालें। तैयार हलवा खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है। अब गर्मागर्म हलवा सर्व करें। 
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

15 अगस्त विशेष: शहीदों के सपनों का भारत नारों से नहीं, हमारे चरित्र और कर्म से बनेगा

जब उम्मीद थक जाए, तब साहस काम आता है

असली पनीर और Analog Paneer में क्या है फर्क? खरीदने से पहले ऐसे करें पहचान

लोकतंत्र की पहली पाठशाला: छात्रसंघ चुनावों की वापसी क्यों जरूरी? जानें युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!