suvichar

लाजवाब आम के लड्‍डू

Written By WD
Updated: गुरुवार, 10 मई 2012 (11:40 IST)
सामग्री :

500 ग्राम आम का रस, 200 ग्राम दरदरा पिसा बेसन, 250 ग्राम शक्कर का बूरा, 200 ग्राम घी, एक कटोरी ताजी मलाई, एक कटोरी रवा, एक चम्मच पिसी इलायची, पाव कटोरी कटे काजू-बादाम व किशमिश।

FILE


विधि :

पहले कड़ाही में घी पिघला कर बेसन, रवा डालकर धीमी आंच पर सेंक लें। जब तक हल्का गुलाबी रंग और सौंधी महक ना आने लगे। अब इस गर्म मिश्रण में आम का रस धीरे-धीरे डाल‍ती रहें। पलटे से मिश्रण को अच्छी तरह मिलाएं और ढंक दें। करीब आधा घंटे रखने के बाद आप देखेंगी कि इसका रवा-रवा खिल गया है। अब इसे मीडियम आंच के गैस पर रखकर पांच मिनट सेंकें और मलाई मिलाएं।

जब मिश्रण कड़ाही छोड़ने लगे तब गैस बंद करकर उसमें कटे काजू-बादाम, किशमिश मिलाकर ढंक दें। ठंडा होने पर उसमें शक्कर का बूरा, इलायची मिलाएं तथा गोल-गोल लड्डू बना लें।

आम के मौसम का फायदा उठाएं और लाजवाब आम लड्‍डू मेहमानों को परोसें।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

राष्ट्र निर्माता शिक्षक का सम्मान एक ही दिन क्यों?

बच्चों के मन को सबल और एकाग्र करने का आनापान ध्यान शिविर

जन नेता कामरेड होमी एफ दाजी - शताब्दी पर जयजगत!

Teachers Day 2026: हर शिक्षक अपने विद्यार्थियों से कहना चाहता है ये 5 बातें, पढ़कर भावुक हो जाएंगे आप

Teachers Day 2026: दिल छू लेंगे ये 10 मोटिवेशनल कोट्स, अपने पसंदीदा टीचर को भेजकर बनाएँ उनका दिन खास