Hanuman Chalisa

लाजवाब अंगूरी श्रीखंड

Written By WD
Updated: गुरुवार, 27 मार्च 2014 (12:34 IST)
सामग्री :
1 किलो ताजा चक्का, 750 ग्राम शक्कर, 150 ग्राम अंगूर (साफ एवं धुले हुए), पाव कटोरी बादाम-पिस्ता की कतरन, 4-5 केसर के लच्छे, 1 चम्मच इलायची पावडर, चुटकीभर मीठा पीला रंग।

विधि :
सबसे पहले चक्के को एक बड़े बर्तन में निकाल लें। अब उसमें शक्कर डालकर चम्मच से अच्छी तरह मिलाकर एकाध घंटे के लिए रख दें। केसर को एक चम्मच गुनगुने पानी में अलग छोटी कटोरी में गला दें।

अब एक दूसरे बर्तन में पतला सूती कपड़ा बांधकर शक्कर मिले चक्के को छान लें। उसमें इलायची पावडर, भीगी हुई केसर और चुटकीभर मीठा पीला रंग (अगल कटोरी में पानी में घोल लें) डालकर मिश्रण को एकसार कर लें। अब उसमें अंगूर, बादाम-पिस्ता की कतरन डालें और मिक्स कर दें।

श्रीखंड को फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। अब तैयार अंगूरी श्रीखंड छोटे-छोटे बाऊल में भरकर पेश करें और आनंद उठाएं।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

सभी देखें

ये हमारी कहानी नहीं हैं, हमारी कहानी कुछ और है, जिसे हमें खोजना है

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

सारे जहां से अच्छा हिंदोस्ता (फिर इंदौर) हमारा

Banyan Tree Benefits: शीघ्रपतन और वीर्य के पतलेपन से हैं परेशान? आयुर्वेद में छिपा है बरगद के फल और दूध का यह पारंपरिक नुस्खा

World Emoji Day 2026: विश्व इमोजी दिवस: कब और क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और रोचक तथ्य