Hanuman Chalisa

लजीज मनभावन आम्रखंड

- राजश्री

Written By WD
Updated: मंगलवार, 2 जुलाई 2013 (11:54 IST)
Aam Khand Recipe

सामग्री :
1 किलो फ्रेश चक्का, 1 बड़े साइज का बादाम अथवा हापुस आम, 800 ग्राम चीनी, एक छोटा चम्मच इलायची पावडर, पाव चम्मच जायफल पावडर, 10-12 केसर के लच्छे (थोड़े-से दूध में अलग से घोंट कर रखे हुए), मेवे की कतरन आधा कटोरी।

विधि : श्रीखंड बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में चक्का और शक्कर को अच्छी तरह मिलाकर एकाध घंटे तक रखिए ताकि शक्कर अच्छी तरह गल जाएं। फिर आम को छिलकर बिना पानी की आम की एकदम गाढ़ी प्यूरी तैयार कर लें।

एक बड़े बर्तन में सूती कपड़े से बांधकर उसमें तैयार चक्के को छानती जाएं। इसी तरह बीच-बीच में मैंगो प्यूरी डालकर चलाते जाएं। जब पूरा चक्का और मैंगो प्यूरी पूरी तरह छन जाए ‍तब दोनों को अच्छे से मिक्स कर लें। ऊपर से केसर, इलायची, जायफल पावडर डालें और मिक्स करके फ्रिज में ठंडा कर लें।

अच्छी तरह ठंडा होने पर मेवे की कतरन से सजाए और घर आए मेहमानों को लजीज आम्रखंड पेश करें।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

सभी देखें

कविता- तू ना हो तो...

भारत की शिक्षा और परीक्षा प्रणाली में 6 बड़ी खामियां, आखिर कब होगा जरूरी सुधार?

लोकमान्य तिलक जयंती 2026: जीवन परिचय, इतिहास, महत्व और अनसुने तथ्य

Azad Jayanti 2026: जयंती विशेष: चन्द्रशेखर आजाद के जीवन की ऐसी घटनाएं, जिन्हें हर युवा को जानना चाहिए

ब्रिटिश सरकार न सरस्वती प्रतिमा वापस करेगी, न कोहिनूर हीरा