biodatamaker

लजीज पाइनापल-चेरी केक

Written By WD
Updated: सोमवार, 30 दिसंबर 2013 (14:22 IST)
सामग्री :
50 ग्राम कस्टर्ड शुगर, 60 ग्राम चेरी, 20 ग्राम मैदा, 5 ग्राम कार्नफ्लोर, 2 चम्मच बेकिंग पावडर, थोड़ा-सा नमक, 1 टीन पाइनापल स्लाइस, आधा चम्मच दालचीनी पावडर, 100 ग्राम मलाई, 140 ग्राम शक्कर, 2 बड़े चम्मच गाढ़ी क्रीम, 3 चम्मच दूध, वनीला एसेंस कुछ बूंदें।



विधि :
सर्वप्रथम शक्कर को पिघला लें जब तक कि वह ब्राउन न हो जाए। फिर बेकिंग शीट में फैला दें।

इसके ऊपर पाइनापल स्लाइस रख दें व इन स्लाइस के बीच में चेरी रख दें और जहां जगह बच जाए वहां अखरोट के टुकड़े रख दें। बेकिंग पावडर, दालचीनी पावडर, मैदा व कार्नफ्लोर को छान लें।




शक्कर और क्रीम को तब तक बीट करें जब तक हल्की न हो जाए। अब गाढ़ी क्रीम और वनीला एसेंस को बीट करें। अब इन सबके मिक्सर को दूध में अच्छी तरह से मिला दें। इसे बेकिंग टीन में डालकर ढंक दें।

अब 320 डिग्री ताप पर या 40 मिनट तक गर्म करें और बाद में इसे 5 मिनट तक ठंडा होने के लिए छोड़े दें। फिर से इसे उल्टा कर दें, ताकि स्लाइड ऊपर आ जाएं। तैयार लजीज पाइनापल-चेरी केक मेहमानों को पेश करें ।


Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

मानसून में बालों का झड़ना और चेहरे की चिपचिपाहट होगी गायब, बस डेली रूटीन में शामिल करें ये 5 लाइफस्टाइल टिप्स

सावधान! थाली में रखा पनीर असली है या वेजिटेबल ऑयल से बना नकली? 2 मिनट के इस टेस्ट से जानें सच्चाई

कांवड़ यात्रा : ‘बोल बम’ का सनातन संदेश

भारत की विभिन्नताओं में समाहित है अटूट अभिन्नता!

स्पेन में मोरक्को से घुसपैठ, यूरोपीय संघ में मचा हड़कंप