Hanuman Chalisa

लजीज जाफरानी पूरन पोली

सामग्री :
300 ग्राम गेहूं का आटा, 200 ग्राम चने दाल, 300 ग्राम शक्कर, 100 ग्राम शुद्ध घी, एक चम्मच इलायची पावडर, 2 ग्राम जायफल, 10-15 केसर के लच्छे (एक छोटे चम्मच दूध में गले हुए)।

विधि :
चना दाल को धोकर, प्रेशर कुकर में दाल से डबल पानी लेकर पकने रख दें। 2-3 सीटी लेने के बाद गैस बंद कर देंगे। अब उबली दाल को स्टील की छन्नी डाल कर उसका सारा पानी निकल लें। दाल ठंडी होने पर उसमें आधी शक्कर मिलाकर मिक्सी में पीस लें। दाल को एक कड़ाही में निकालकर बची शक्कर भी मिला दें।

मिश्रण को कम आंच पर रखकर पकाएं। जब तक पूरन की गोली न बनने लगे। अब गैस बंद करके जायफल, इलायची, केसर डालकर ठंडा कर लें।

तत्पश्चात पूरन पोली के लिए एक थाली में आटा लें। उसमें शुद्ध घी का मोयन (1 बड़ा चम्मच) डालकर गूंथ लें। इसकी छोटी-छोटी लोइयां बनाकर पूरन का जरूरतानुसार गोला रखकर मोटी रोटी की तरह आटा लगाकर बेल लें। गरम तवे पर शुद्ध घी लगाकर दोनों तरफ गुलाबी सेंक लें। प्रत्येक पूरन-पोली पर खूब सारा घी डालकर गरमागरम कढ़ी के साथ पेश करें।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

सभी देखें

कविता: लाल किला तुझे सलाम

Essay on Friendship Day: फ्रेंडशिप डे: दोस्ती के अटूट बंधन का खूबसूरत पर्व, पढ़ें हिन्दी में रोचक निबंध

ये हमारी कहानी नहीं हैं, हमारी कहानी कुछ और है, जिसे हमें खोजना है

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

सारे जहां से अच्छा हिंदोस्ता (फिर इंदौर) हमारा