Hanuman Chalisa

रंगबिरंगी मीठी पोटली

- राजकुमारी वी. अग्रवाल

Written By ND
Updated: मंगलवार, 6 मार्च 2012 (16:57 IST)
होली का रंगीन त्योहार हो और मिठाई की बात न हो...! यह कैसे संभव है?

ND


आइए होली के इस रंगबिरंगी त्योहार पर हम कुछ खास तरह की जायकेदार मिठाई से घर आए मेहमानों का स्वागत‍ करें और होली के मनभावन पर्व को और भी रंगीन बनाएँ।

सामग्री : 250 ग्राम छना हुआ मैदा, 2 टेबल स्पून घी (मोयन के लिए), 1/2 कप पिसी शक्कर, पाव-पाव कप बादाम-काजू की कतरन, गुलकंद व खोपरा बूरा, लाल-पीला रंग खाने वाला, दूध, साथ ही तलने के लिए घी।
ND

विधि : मैदे में थोड़ा-सा लाल रंग मिलाएँ तथा मोयन व पिसी शक्कर मिलाकर दूध से गूँथ लें। बादाम, काजू, गुलकंद व खोपरा बूरा सभी को मिक्स कर लें। थोड़े मैदे में पीला रंग मिलाकर अलग से गूँथकर रखें व पूड़ी जैसा बेलकर पतली-लंबी पट्टियाँ काट लें।

लाल मैदे की छोटी-छोटी पूरी बनाएँ व गुलकंद-मिश्रण रखकर चारों तरफ से चुन्नाट देते हुए पोटली जैसी बना लें। ऊपर से थोड़ी जगह (पाव इंच) छोड़कर पीली पट्टियों से लपेट दें। अब घी गर्म करें व मध्यम आँच पर सभी पोटलियों को तल लें। तैयार रंगबिरंगी मीठी पोटली को सर्व करें और मनभावन पर्व मनाएँ।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

सभी देखें

हिन्दी कविता: हम पर करो उपकार

शिक्षामंत्री के इस्तीफे पर बड़ा संदेश: यह किसी की जीत नहीं, राष्ट्रहित में लिया गया फैसला है

पुण्यतिथि विशेष: डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जीवन परिचय और महत्वपूर्ण कार्य

बारिश में कुछ टेस्टी खाने का है मन? ट्राई करें ये 5 मानसून स्पेशल रेसिपीज

आस्था की विजय: जब पंढरपुर में एक बालक के रक्षक बने स्वयं विट्ठल