dharma sangrah

मीठे-मीठे अनारसे

Written By WD
Updated: गुरुवार, 3 नवंबर 2011 (12:36 IST)
ND

दिवाली पर सबसे पसंदीदा पकवानों में से एक है अनारसे। यह एक खास महाराष्ट्रीयन पकवान है जो अमूमन हर मराठी भाषियों के घर पर त्योहार पर बनाया जाता है। इस मीठे पकवान को पसंद करने वालों में केवल मराठी भाषी ही नहीं बल्कि यह सभी को पसंद आता है। आइए देखते हैं क्या है इसे बनाने की विधि : -

सामग्री :
3 से 4 कप चावल, शक्कर, 1 चम्मच खसखस, घी या डालडा, दूध।

विधि :
अनारसे बनाने की प्रक्रिया तीन दिन पहले से शुरू हो जाती है। जिस दिन अनारसे बनाना है उससे तीन दिन पहले चावल को धो लें। उसके बाद चावल में पानी डालकर रात भर के लिए रख दें। दूसरे दिन चावल का पानी बदल कर फिर से रात भर के लिए रख दें। दूसरे दिन चावल से पानी अलग कर चावल सुखा लें और फिर उसे मिक्सी में ग्राइंड कर लें।

चावल से थोड़ी कम मात्रा में शक्कर लेकर उसे भी मिक्सी में ग्राइंड कर लें। चावल और शक्कर को मिलाकर गूंध लें और फिर रात भर के लिए रख दें। इसके बाद अनारसे बनाने से तीन चार घंटे पहले दूध मिलाकर गूंधे हुए आटे को छोड़ दें।

तीन चार घंटे बाद आटे की छोटी-छोटी पीठी बनाकर एक तरफ खसखस लगाएं। पीठी के जिस तरफ खसखस लगा है उस तरफ से घी में गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें। इसे सिर्फ एक तरफ से ही तला जाता है। यह अनारसे एक तरह से मुलायम और दूसरी तरफ से थोड़े कड़े होते हैं।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्ती पर बॉलीवुड के 25 सदाबहार गाने, हर दोस्त को आएंगे पसंद

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्ती कब बदल जाती है प्यार में? जानिए 7 बड़े संकेत

खूब खाइए कि आप लखनऊ में हैं...

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्त कितने प्रकार के होते हैं? जानिए किन दोस्तों से रहना चाहिए सतर्क