Hanuman Chalisa

मीठा-मीठा पनीर-खरबूजा पुडिंग

Written By WD
Updated: शुक्रवार, 27 अप्रैल 2012 (16:34 IST)
सामग्री :
एक बड़े साइज का खरबूजा, 200 ग्राम शक्कर, एक कप ताजा पनीर (कद्दूकस किया हुआ), एक नींबू, चुटकी भर नमक, डेकोरेशन के लाल-हरी कैंडी, क्रीम एक कप, आधा कप पानी।

विधि :
सबसे पहले खरबूजे को दो भागों में काट लें। अब बीज अलग निकालकर खरबूजे का गूदा निकालें। ध्यान रखें कि छिलकों का आकार बिगड़े नहीं। तत्पश्चात छिलकों को साफ करके कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दें। अब खरबूजे के गूदे को मैश करके चलनी से छान कर उसमें नींबू का रस मिला लें।

दूसरी तरफ गैस पर शक्कर में पानी डालकर उबलने रख दें। एक तार की चाशनी बनने पर खरबूजे का गूदा डाल दें। एक-दो उबाल लेकर गैस बंद करके मिश्रण को ठंडा करें और फिर आइस ट्रे में भरकर फ्रीजर में जमा दें। आधा जम जाने पर उसमें ताजा क्रीम और कद्दूकस किया पनीर मिलाकर फेंटें। फिर से फ्रीजर में सेट होने रख दें।

अब पूरी तरह जमने पर खरबूजे के छिलकों को फ्रिज से निकालें। इन्हें जोड़कर चम्मच से ठंडा मिश्रण भर दें। ऊपर से लाल-हरी कैंडी डेकोरेशन करके सजा दें। तैयार ठंडा-ठंडा और मीठा खरबूजा पु‍ड़‍िग घर आए मेहमानों को पेश करें।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

मध्य प्रदेश में पुनर्जीवित हो रही गुरुकुल की सनातन परंपरा

बाघ संरक्षण और पर्यावरण संतुलन

Guru Purnima Essay: हिन्दी निबंध: गुरु पूर्णिमा: गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता का महापर्व

Shravan Month Essay: श्रावण मास पर रोचक हिन्दी निबंध

Happy Guru Purnima Messages: गुरु पूर्णिमा के 10 सबसे खास, भावात्मक और आकर्षक शुभकामना संदेश