Hanuman Chalisa

कोको फजी केक

- लीना बड़जात्या

Written By ND
Updated: शुक्रवार, 28 अगस्त 2009 (12:32 IST)
ND

सामग्री :
मक्खन 2/3 कप, चीनी 1-3/4 कप, वनीला एसेंस 1 छोटा चम्मच, मैदा 1-3/4 कप, कोको पावडर 3/4 चम्मच, बेकिंग सोडा 1-1/2 छोटा चम्मच, नमक 1 छोटा चम्मच, बटर क्रीम 1-1/2 कप, किशमिश 100 ग्राम। डेकोरेशन हेतु : चॉकलेट, कीवी स्लाइस और गूदा, सूखे मेवे, स्ट्रॉबेरी।

विधि :
350 डिग्री पर अवन गर्म करें। दिल के आकार के बेकिंग ट्रे को ग्रीस करें। मक्खन और चीनी को एक बर्तन में मध्यम गति से हल्का और फूलने तक फेंटें। इसमें वनीला और दूध मिलाकर दोबारा अच्छी तरह फेंटें। अब मैदा, कोको पावडर, बेकिंग सोडा और नमक इसमें मिला लें।

इसे मक्खन के मिश्रण में मिलाकर क्रीम डालें और तीन मिनट तक फेंटकर पहले तैयार किए गए ग्रीस्ड बर्तन में डालें। इसे 30-40 मिनट तक बेक करें। बेकिंग ट्रे से निकालकर 10 मिनट के लिए ठंडा होने रख दें। केक के ऊपर और किनारों पर क्रीम फैलाएँ। कीवी स्लाइस, मेवे, स्ट्रॉबेरी स्लाइस और चॉकलेट के लच्छों से डेकोरेट करें।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

15 अगस्त विशेष: शहीदों के सपनों का भारत नारों से नहीं, हमारे चरित्र और कर्म से बनेगा

जब उम्मीद थक जाए, तब साहस काम आता है

असली पनीर और Analog Paneer में क्या है फर्क? खरीदने से पहले ऐसे करें पहचान

लोकतंत्र की पहली पाठशाला: छात्रसंघ चुनावों की वापसी क्यों जरूरी? जानें युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!