Hanuman Chalisa

वैलेंटाइन डे रेसिपी : Delicious Strawberry Cake से करें पार्टनर को खुश

Written By WD Feature Desk
Updated: बुधवार, 7 फ़रवरी 2024 (14:52 IST)
Strawberry cake 
 
HIGHLIGHTS
 
ताजा स्ट्रॉबेरी से बनाएं बेहतरीन केक।
प्रेमी को लुभाने के लिए बनाएं यह खास केक।
स्ट्रॉबेरी, कोको और मक्खन से बना लाजवाब केक। 

Valentine's Day Recipe:इस बार वैलेंटाइन डे पर आप कुछ नया ट्राय करें। यहां हम आपको बता रहे हैं इस दिन के लिए एक स्पेशल केक के बारे में। यहां जानें आसान विधि और घर पर ही डिलिशियस स्ट्रॉबेरी केक बनाकर पार्टनर को करें बेहद खुश...। पढ़ें रेपिसी
 
सामग्री : 1 प्याला ताजा स्ट्रॉबेरी, मक्खन 200 ग्राम, 1 बड़ा चम्मच क्रीम पिघली और ठंडी की हुई, 1 प्याला दूध, सिरका 1 बड़ा चम्मच, मैदा 1-1/2 चम्मच, नमक चुटकी भर, कोको 1/2 प्याला, बेकिंग पाउडर 1-1/2 छोटा चम्मच, केस्टर शुगर 1/4 प्याला। सजाने के लिए- क्रीम और स्ट्रॉबेरी। 
 
विधि : 
 
- स्ट्रॉबेरीयुक्त केक बनाने के लिए सबसे पहले दूध में सिरका मिलाएं। 
- मैदे में नमक, कोको, बेकिंग पाउडर और चीनी मिलाकर छानें। 
- पिघला हुआ मक्खन और सिरका मिला आधा दूध डालकर मिश्रण 2 मिनट तक फेंटें। 
- अब एसेंस, बचा हुआ दूध और क्रीम मिलाकर दो मिनट फिर से फेटें। 
- मिश्रण को दो बराबर हिस्सों में लेकर बटर पेपर लगी बेकिंग ट्रे में डालकर 180 डि.सें. तापमान पर 30 से 35 मिनट तक बेक करें। 
- इसमें सलाई डालकर देखें, अगर मिश्रण सलाई से नहीं चिपकता तो समझिए केक तैयार है। जब केक ठंडा हो जाए तो उसे निकाल दें। 
- केक के एक हिस्से में क्रीम बिछा दें। 
- उस पर अपने पसंद की आकृति के अनुसार कटी स्ट्रॉबेरी सजाएं। 
- केक का दूसरा हिस्सा इस पर रखें। 
- बची हुई क्रीम और स्ट्रॉबेरी से केक के दूसरे हिस्से को सजा कर स्ट्रॉबेरीयुक्त कोको केक से अपने पार्टनर का दिल लुभाएं।
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रोजाना अपनाएं ये 10 जादुई आदतें, बीमारियों से रहेंगे कोसों दूर और चेहरे पर आएगा गजब का ग्लो

डॉ अंजना चक्रपाणि मिश्र की दो नवीन कृतियों 'मन अनहद नाद' और 'अनकहे से संवाद' का भव्य विमोचन

राष्ट्र निर्माता शिक्षक का सम्मान एक ही दिन क्यों?

बच्चों के मन को सबल और एकाग्र करने का आनापान ध्यान शिविर

जन नेता कामरेड होमी एफ दाजी - शताब्दी पर जयजगत!

अगला लेख