Hanuman Chalisa

स्ट्रॉबेरी से बनाई जा सकती हैं डिलिशियस डेजर्ट

Strawberry dessert
 
वैसे तो हम सभी ने स्ट्रॉबेरी (Strawberry) खाई होगी और स्ट्रॉबेरी हर किसी को पसंद आती है। लेकिन आज हम आपको यहां बताने जा रहे हैं स्ट्रॉबेरी से बनने वाली एक नई डिश के बारे में, जो कि एक कूल-कूल डिलिशियस डेजर्ट है और आशा है सभी को बहुत पसंद आएगा। तो देर किस बात की यहां जानिए सरल रेसिपी और घर पर बनाएं ये नए स्वाद वाला खास डेजर्ट- Strawberry dessert 
 
Strawberry dessert ingredients सामग्री : 1 लीटर दूध, 1 मुट्ठी बासमती चावल, 1 कप स्ट्रॉबेरी (धुली और टुकड़ों में कटी हुई), 2 बड़े चम्मच रोज सिरप, 1/4 कटोरी मेवा कतरन, 1/2 चम्मच इलायची पाउडर, 2 चम्मच शकर, 5-6 स्ट्रॉबेरी अलग से डेकोरेशन के लिए।
 
विधि : Strawberry dessert Method
 
1. स्ट्रॉबेरी डिलिशियस डेजर्ट बनाने से एक-दो घंटे पूर्व बासमती चावल को धोकर पानी में गला दें। 
 
2. अब दूध को मोटे तले वाले बर्तन में डालकर गैस पर चढ़ा दें। 
 
3. दूध को 5-10 मिनट उबलने दें और अब चावल का पानी निथार कर उसमें डाल दें। बीच-बीच में चलाती रहें।
 
4. अब टुकड़ों में कटी हुई स्ट्रॉबेरी को एक पैन में डालें और इसमें आधी शकर मिलाकर धीमी आंच पर तब तक पकाए, जब तक स्ट्रॉबेरी का रस निकलने न लगे। 
 
5. स्ट्रॉबेरी का रस बन जाने पर उसमें रोज सिरप डालें अच्छी तरह मिलाएं। 
 
6. अब गैस बंद करके उसे ठंडा होने के लिए रख दें।
 
7. चावल पकने के बाद बची शकर उसमें डाल दें और शकर पिघलने तक लगातार चलाती रहें, बीच में छोड़े नहीं। 
 
8. खीर गाढ़ी हो जाने पर इलायची पाउडर मिलाएं और आंच बंद करके इसे भी ठंडा होने के लिए रख दें। 
 
9. जब दोनों चीजें ठंडी हो जाए तो उन्हें अच्छीतरह मिक्स करके ऊपर से मेवे की कतरन डालें।  
 
10. अब एक बाउल में निकाल लें, स्ट्रॉबेरी से सजा कर फ्रीज में ठंडी होने के लिए रख दें। 
 
अब तैयार स्ट्रॉबेरी से बनाया गया यह कूल-कूल डिलिशियस डेजर्ट (Strawberry delicious dessert) छोटे-छोटे बाउल में भरकर सभी को सर्व करें। 
 
- आरके. 

Strawberry recipe

 

 

Show comments

सभी देखें

Monsoon Glow Secrets: उमस भरे मौसम में भी चेहरे पर रहेगा पार्लर जैसा निखार, नोट कर लें ये नेचुरल स्किन केयर टिप्स

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

BP Control Tips: हाई ब्लडप्रेशर कम करने के घरेलू उपाय

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

ट्रंप समेत 13 टॉप लीडर ईरान की HIT लिस्ट में, जानिए कौन-कौन हैं वे नेता

Chaturmas Fasting Rules: चातुर्मास में क्या खाएं और क्या नहीं, अपना लिए ये नियम तो होंगे 5 फायदे

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

सावन मास पर हिन्दी में बेहतरीन कविता

अगला लेख