sundarkand

Gudi Padwa 2024: गुड़ी पड़वा पर घर में श्रीखंड कैसे बनाएं?

सरल रेसिपी के माध्यम से घर पर बनाएं टेस्टी-टेस्टी श्रीखंड

Written By WD Feature Desk
Updated: सोमवार, 8 अप्रैल 2024 (18:53 IST)
Traditional Shrikhand Recipe
 
HIGHLIGHTS
• घर पर श्रीखंड कैसे बनाएं।
• श्रीखंड बनाने की सामग्री।
• श्रीखंड बनाने की आसान विधि।

ALSO READ: हिंदू नववर्ष गुड़ी पड़वा के खास 5 व्यंजन | gudi padwa food 2024
 
Gudi Padwa Recipe : वर्ष 2024 में 09 अप्रैल को गुड़ी पड़वा पर्व यानी हिन्दू नववर्ष मनाया जाएगा। इस दिन अधिकतर सभी घरों में श्रीखंड बनाकर इस पर्व को बहुत ही उल्लासपूर्वक मनाया जाता है। श्रीखंड पश्चिम भारत की पारंपरिक मिठाई है, जो हर किसी को पसंद आती है। इसे घर पर बनाना बेहद आसान है।

तो देर किस बात की, आइए आप भी इस गुड़ी पड़वा पर घर में श्र‍ीखंड बनाएं और सभी परिवारजनों के साथ इसका लुत्फ़ ऊठाएं। आइए जानते हैं यहां इस सरल रेसिपी के माध्यम से....
 
सामग्री :  
2 किलो फ्रेश दही, चुटकी भर जायफल पाउडर, 1/4 कटोरी मेवे की कतरन, केसर के लच्छे, 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर, शकर स्वादानुसार, ताजे और साफ किए हुए अंगूर या आम के टुकड़ें (इच्छानुसार)। 
 
विधि : 
• सबसे पहले ताजा दही को एक दिन पहले मलमल के कपड़े में बांधकर लटका दें। 
• दूसरे दिन पूरा पानी निथर जाने पर उतार लें। 
• अब तैयार मट्‍ठे को एक बड़े बर्तन में निकाल लें।  
• अब इसमें शकर मिलाकर कुछ देर के लिए रख दें। 
• शकर घुल जाने पर किसी बर्तन पर मलमल का बारीक कपड़ा बांधकर इसे एक बर्तन में छान लें। 
• 1/2 चम्मच दूध में केसर डालकर कुछ देर भीगे दो, फिर घोट लें। 
• अब इलायची पाउडर, मेवे की कतरन, जायफल पाउडर और घोंटी हुई केसर डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। 
• अब अंगूर या आम के टुकड़े जो भी आप डालना चाहे, वह डालकर फ्रिज में ठंडा होने के लिए रखें। 
• अच्छी तरह ठंडा हो जाने पर तैया श्रीखंड को गुड़ी पड़वा के पर्व पर सर्व करें।
 
नोट : यदि आप फ्रेश दही से मट्‍ठा नहीं बनाना चाहते हैं, तो बाजार से तैयार मट्‍ठा खरीदकर उसका भी श्रीखंड बना सकते है।

ALSO READ: Gudi padwa 2024: हिंदू नववर्ष कैसे मनाते हैं, जानें गुड़ी पड़वा की पूजा विधि
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

जीना सीखिए

Friendship Day 2026: अपने बेस्ट फ्रेंड के लिए 5 यूनिक गिफ्ट आइडिया, नया ट्रेंड हो रहा वायरल

Friendship Day 2026: कैसे दोस्तों के दोस्त बन जाते हैं जिंदगी के सबसे पक्के दोस्त?

गाली पर इतना बवाल क्यों? भाषा बिगड़ रही है, या समाज का असली चेहरा सामने आ रहा है?

कागज से नहीं, भ्रांतियों से बचने की आवश्यकता है

अगला लेख