Hanuman Chalisa

Recipe: कैसे बनाई जाती है गरमा गरम जलेबी

यहां प्रस्तुत हैं गरमा गरम जलेबी खाने और खिलाने वाले शौकीन लोगों के लिए जलेबी बनाने की एकदम सरल रेसिपी। इस आसान विधि से आप घर पर ही क्रंची और रसभरी जलेबी (homemade jalebi recipe) बनाकर इसका आनंद उठा सकते हैं। यहां प्रस्तुत हैं इसकी खास सामग्री और पूरी जानकारी- 
 
जलेबी की सामग्री : 
 
1/2 कप मैदा, 1 चम्मच कॉर्न फ्लोर/कॉर्न स्टार्च या अरारोट पाउडर, 1/4 कप दही, पीला रंग पाने के लिए 1 चुटकी हल्दी पाउडर, 1/4 कप पानी, 1/4 चम्मच बेकिंग पाउडर। 
 
चाशनी की सामग्री :
 
1/2 कप शकरँ 1/4 कप पानी, 1 चम्मच नींबू का रस, कुछेक केसर के लच्छे, चुटकीभर इलायची पाउडर। 
 
विधि : 
 
- सबसे पहले एक बाउल में मैदा छान लें। फिर उसमें 1 चम्मच अरारोट, 1/4 चम्मच बेकिंग पाउडर, चुटकीभर हल्दी पाउडर और 1/4 कप दही डाल दें। 
 
- अब आवश्‍यकतानुसार या 1/4 कप के करीब पानी डालें और गाढ़ा घोल तैयार कर लें। ध्यान रखें कि यह घोल इडली के घोल से थोड़ा गाढ़ा हो और घोल में गांठें ना पड़ें। तत्पश्चात इस घोल को 1 प्लेट अथवा ढक्कन से 24 घंटे के लिए कमरे के तापमान पर ढंककर खमीर उठाने के लिए रखे दें। 
 
- अब 1 पतीले में शकर, पानी और केसर डालकर धीमी आंच पर पकने के लिए रख दें। जब 1 तार की चाशनी बन हो जाए तो उसमें नींबू का रस और इलायची पाउडर डालें। लीजिए आपकी चाशनी तैयार है। 
 
- फिर जलेबी बनाने से पूर्व घोल को 1 चम्मच से अच्छी तरह से फैंट लें। और 1 जिपलॉक बेग या कपड़े में बीचोंबीच छोटासा होल करके घोल उसमें भर लें। 
 
- एक कड़ाही में मध्यम आंच पर घी और थोड़ासा तेल मिलाकर गरम करके जिपलॉक बैग या कपड़े के घोल को दबाते हुए गोल-गोल घुमाते हुए जलेबी बना लें और उन्हें हल्का सुनहरी तथा क्रंची होने तक तल लें।
 
- फिर तैयार जलेबी को गर्म चाशनी में डुबाएं तथा थोड़ी देर उसी में रहने दें। 
 
- जब जलेबी में चाशनी का रस भर जाएं, तब उसे चाशनी से बाहर निकाल लें और गरमा गरम लाजवाब जलेबी खाने के लिए परोसें। 
 
- आरके. 

jalebi
 

Show comments

सभी देखें

Monsoon Glow Secrets: उमस भरे मौसम में भी चेहरे पर रहेगा पार्लर जैसा निखार, नोट कर लें ये नेचुरल स्किन केयर टिप्स

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

BP Control Tips: हाई ब्लडप्रेशर कम करने के घरेलू उपाय

सभी देखें

ये हमारी कहानी नहीं हैं, हमारी कहानी कुछ और है, जिसे हमें खोजना है

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

सारे जहां से अच्छा हिंदोस्ता (फिर इंदौर) हमारा

Banyan Tree Benefits: शीघ्रपतन और वीर्य के पतलेपन से हैं परेशान? आयुर्वेद में छिपा है बरगद के फल और दूध का यह पारंपरिक नुस्खा

World Emoji Day 2026: विश्व इमोजी दिवस: कब और क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और रोचक तथ्य

अगला लेख