Hanuman Chalisa

कैसे बनाएं काले तिल के लड्डू, जानिए सरल विधि एवं 7 सेहत फायदे

black sesame laddu
 
सामग्री : black til laddu ingridents
 
250 ग्राम काले तिल, (धुले और साफ किए हुए), 50 ग्राम नारियल का बूरा, 200 ग्राम गुड़, 100 ग्राम घी, 1/4 कटोरी ड्राई फ्रूट की कतरन, 1 चम्मच इलायची पाउडर।
 
विधि : black til laddu method
 
अगर आप भी काले तिल के लड्‍डू (Kale Til Ke Ladoo) बनाने का सोच रही हैं तो सबसे पहले एक कढ़ाई में घी डाल कर गरम करें, फिर इसमें तिल (Til) डालें और धीमी आंच पर सेंक लें या फ्राई कर लें। अब तिल को ठंडा होने के लिए रख दें। 
 
दूसरे एक बर्तन में गुड़ डालें और थोड़ा-सा घी और एकदम कम मात्रा में पानी डालकर उसकी चाशनी बना लें। चाशनी गाढ़ी होने पर उसमें तिल, नारियल का बूरा, ड्राई फ्रूट कतरन, इलायची पाउडर डालें और अच्छीतरह मिक्स करें।

मिश्रण हल्का गरम रहने पर हाथ में हल्का-सा घी लगाएं और तैयार मिश्रण के गोल-गोल लड्‍डू बना लें। देखने में लाजवाब, सेहत के लिए फायदेमंद और खाने में स्वादिष्ट काले तिल के लड्‍डू (black sesame laddu) सबको जरूर पसंद आएंगे। 
 
Black sesame laddu benefits-काले तिल के लड्डू के फायदे :
 
- काले तिल के लड्डू एनीमिया, शरीर में हो रही खून की कमी को दूर करने में लाभदायक माने जाते हैं। 
 
- काले तिल के लड्डू का सेवन करने से मानसिक पीड़ा (मानसिक रोग) से मुक्ति दिलाने में यह मददगार साबित होता है।
 
- काले तिल के लड्डू में मौजूद कैल्शियम से जहां शिशुओं की हड्डियां मजबूत होती हैं, वहीं यह शिशु को बढ़ने में भी मदद करता है। 
 
- अगर आपके बेबी को भी रात में बिस्तर पर पेशाब करने की आदत हैं तो इन लड्‍डुओं के सेवन से इस समस्या से निजात मिलती है। 
 
- काले तिल के लड्‍डू के सेवन से एसिडिटी, कब्ज, गैस जैसे रोगों से राहत मिलती हैं तथा पेट साफ रहता है। 
 
- काले तिल में पाया जाने वाला फोलिक एसिड गर्भवती महिलाओं के लिए काफी लाभदायक माना जाता है। यह गर्भ में पल रहे बच्चे के विकास में भी सहायक है। हालांकि गर्भवती महिलाओं इसका सेवन कम मात्रा में करना चाहिए या इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना उचित होगा। 
 
- काले तिल में ओमेगा-6, फाइबर, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे कई महत्वपूर्ण तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। 
 
RK. 

black sesame n jaggery
ALSO READ: हरी मिर्च का हलवा सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल
 

Monsoon Glow Secrets: उमस भरे मौसम में भी चेहरे पर रहेगा पार्लर जैसा निखार, नोट कर लें ये नेचुरल स्किन केयर टिप्स

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

BP Control Tips: हाई ब्लडप्रेशर कम करने के घरेलू उपाय

ये हमारी कहानी नहीं हैं, हमारी कहानी कुछ और है, जिसे हमें खोजना है

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

सारे जहां से अच्छा हिंदोस्ता (फिर इंदौर) हमारा

Banyan Tree Benefits: शीघ्रपतन और वीर्य के पतलेपन से हैं परेशान? आयुर्वेद में छिपा है बरगद के फल और दूध का यह पारंपरिक नुस्खा

World Emoji Day 2026: विश्व इमोजी दिवस: कब और क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और रोचक तथ्य

अगला लेख