Hanuman Chalisa

Peda Recipe | इस संक्रांति पर बनाएं तिल-मावा के पेड़े, पढ़ें आसान विधि

Updated: मंगलवार, 7 जनवरी 2020 (13:56 IST)
सामग्री : 
 
250 ग्राम तिल, 200 ग्राम गुड़, 50 ग्राम मावा, छोटी पाव कटोरी दूध, एक छोटा चम्मच पिसी इलायची, थोड़ा-सा शुद्ध घी।
 
विधि :
 
पेड़ा रेसिपी। सबसे पहले तिल को साफ करके सेंक लें। तत्पश्चात उसे मिक्सी में बारीक या दरदरा पिस लें। 
 
अब कड़ाही गरम करके उसमें गुड़ को बारीक करके डालें और थोड़ा-सा दूध डाल दें। गुड़ को पूरी तरह पिघल जाने दें।

गुड़ की चाशनी बन जाने पर उसमें मावा कद्दूकस करके डाल दें। थोड़ी देर चलाएं और इलायची पाउडर तथा पिसी हुई तिल डालें और मिश्रण को अच्छी तरह मिक्स कर लें।
 
अब हथेली पर हल्का-सा घी लगाकर तैयार मिश्रण के अपनी पसंद के आकार में पेड़े बना लें। मकर संक्रांति के पर्व पर खास तौर पर तैयार किए गए इन तिल-मावा के पेड़े से त्योहार का आनंद उठाएं।

ALSO READ: गुड़-मुरमुरा के लड्डू से मनाएं संक्रांति का त्योहार

ALSO READ: इन पकवानों के बिना अधूरा है मकर संक्रांति का त्योहार, पढ़ें 5 डिशेज बनाने की सरल विधियां

 
लेखक के बारे में
राजश्री कासलीवाल
श्रीमती राजश्री कासलीवाल पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव। धर्म, व्रत-त्योहार, ज्योतिष, रेसिपी, साहित्य, लाइफ स्टाइल और अन्य विषयों पर लेखन का कार्य। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सीनियर सब-एडिटर (कंटेंट) के पद पर कार्यरत हैं।  .... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख