ramcharitmanas

बनाएं ऐसे शाही गुलगुले कि सब चट कर जाएं, पढ़ें दशहरा पर्व की पारंपरिक रेसिपी...

Updated: बुधवार, 17 अक्टूबर 2018 (15:37 IST)
सामग्री :
 
250 ग्राम गेहूं का आटा, 50 ग्राम बेसन, 100 ग्राम शकर, 1 छोटी चम्मच खसखस, तलने के लिए तेल, 1 चम्मच इलायची पाउडर, कुछेक केसर के लच्छे, एक चुटकी नमक। 
 
विधि :
 
शाही क्रिस्पी गुलगुले बनाने के लिए सबसे पहले आटा और बेसन छान लें। अब आटे में बेसन अच्छी तरह मिला लें। उसमें चुटक भर नमक मिलाएं और शकर डालकर उसका गाढ़ा घोल करके आधे घंटे के लिए रख दें। फिर घोल में इलायची पाउडर, खसखस के दाने और केसर मिलाकर मिश्रण को एकसार कर लें।
 
अब एक कड़ाही में तेल गरम कर उसके गोल-गोल पकौड़े तल लें। लीजिए तैयार है शाही क्रिस्पी मीठे गुलगुले। दशहरा पर्व पर बनाएं, खुद भी खाएं और घर आए मेहमानों को भी खिलाएं।

ALSO READ: टेस्ट ऐसा कि अंगुलियां चाटते रह जाओगे, बनाएं चटपटे गिल्की के पकौड़े
 
लेखक के बारे में
राजश्री कासलीवाल
श्रीमती राजश्री कासलीवाल पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव। धर्म, व्रत-त्योहार, ज्योतिष, रेसिपी, साहित्य, लाइफ स्टाइल और अन्य विषयों पर लेखन का कार्य। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सीनियर सब-एडिटर (कंटेंट) के पद पर कार्यरत हैं।  .... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

80s retro look trend : 80 के दशक के रेट्रो लुक से स्मृति और नॉस्टेल्जिया तक

हिंदी दिवस 2026: हिंदी नहीं रही अब पहले जैसी, फिर भी दुनिया में बढ़ता जा रहा इसका दबदबा

वरिष्ठ पत्रकार और लेखक कृष्ण मोहन झा की किताब "डा मोहन भागवत संदेश" का विमोचन

पेरिस में बना यूरोप का सबसे बड़ा अक्षरधाम मंदिर

ब्रिक्स से भारत क्या हासिल कर सकता है...?

अगला लेख