dharma sangrah

समर स्पेशल रेसिपी : ठंडी-ठंडी केसरिया शाही लस्सी...

Updated: गुरुवार, 5 अप्रैल 2018 (10:15 IST)
सामग्री : 
 
500 ग्राम दही, 10-12 केसर के लच्छे, इलायची पावडर आधा चम्मच, पाव कटोरी बादाम-पिस्ता की कतरन, एक कप मलाईयुक्त दूध, शक्कर स्वादा‍नुसार। 
 
विधि : 
सबसे पहले दही को रवई या मिक्सी में अच्छे से फेंट लें। अब केसर के लच्छों को गुनगुने दूध में कुछ देर तक भिगोकर रखें। तत्पश्चात दही में दूध और थोड़ा पानी एवं शक्कर मिला कर फिर से फेंट लें। 
 
अब केसर वाला दूध मिलाएं और एक बार फिर मिक्सी में चला लें। फिर गिलासों में भर कर ऊपर से बादाम-पिस्ता की कतरन बुरकाएं तथा केसरिया शाही लस्सी पेश करें। 
 
नोट : अगर आपको एकदम ठंडी-ठडी लस्सी चाहिए तो मिक्सी में फेंटते समय पानी की जगह आइस क्यूब का इस्तेमाल करें। 
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

आंदोलित युवा और संवाद की आवश्यकता

अगला लेख