dharma sangrah
✕

सबसे ज्यादा ऐश्वर्य व उन्नतिदायक होते हैं यह 2 शुभ योग

Updated: बुधवार, 7 मार्च 2018 (16:35 IST)
ज्योतिष में कई ऐसे अद्भुत योग होते हैं जिनके जन्मपत्रिका में होने से मनुष्य धन,यश,पद,प्रतिष्ठा,स्त्री,पुत्र आदि का सुख भोगता हुआ सानन्द जीवन सम्पन्न करता है। ऐसा ही एक शुभ योग है अधियोग। अधियोग जिस किसी जातक की जन्मपत्रिका में होता है उसका सम्पूर्ण जीवन ऐश्वर्य व आनन्द से भरपूर होता है। उसे अपने जीवन में समस्त सुख प्राप्त होते हैं। आइए जानते हैं कि अधियोग का निर्माण जन्मपत्रिका में किन ग्रहस्थितियों में होता है। 
 
अधियोग दो प्रकार का होता है- 1. लग्नाधि योग 2. चन्द्राधियोग।
 
1. लग्नाधि योग- जब जन्मलग्न से छठे, सातवें व आठवें भाव में कोई शुभ ग्रह स्थित हों और उन पर किसी क्रूर ग्रह का प्रभाव ना हो एवं वे शुभ ग्रह सूर्य के द्वारा अस्त ना हों तब जन्मपत्रिका में लग्नाधि योग का निर्माण होता है। 
 
2. चन्द्राधि योग- जब चन्द्रलग्न या चन्द्र से षष्ठ, सप्तम व अष्टम भाव में कोई शुभ ग्रह स्थित हों और उन पर किसी क्रूर ग्रह का प्रभाव ना हो एवं वे शुभ ग्रह सूर्य के द्वारा अस्त ना हों तब जन्मपत्रिका में चन्द्राधि योग का निर्माण होता है।
 
ये दोनों ही योग अत्यन्त शुभ माने गए हैं इनके जन्मपत्रिका में स्थित होने से जातक को धन,यश,पद,प्रतिष्ठा,स्त्री,पुत्र आदि की प्राप्ति होती है एवं जातक का जीवन संघर्षविहीन होकर आनन्दमय व्यतीत होता है। अधियोग में उत्पन्न जातक महान ऐश्वर्यवान, प्रतिभाशाली एवं राजा के तुल्य होता है।
 
-ज्योतिर्विद पं हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र
सम्पर्क: astropoint_hbd@yahoo.com 
 
लेखक के बारे में
पं. हेमन्त रिछारिया
ज्योतिर्विद पं. हेमन्त रिछारिया ज्योतिष प्रभाकर उपाधि से सम्मानित हैं। विगत 12 वर्षों से ज्योतिष संबंधी अनुसंधान एवं ज्योतिष से जुड़ी गलत धारणाओं का खंडन कर वास्तविक ज्योतिष के प्रचार-प्रसार में योगदान दे रहे हैं। कई ज्योतिष आधारित पुस्तकों का लेखन।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Surya Nakshatra Parivartan 2026: शनि के नक्षत्र में सूर्य का महागोचर, इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत और बरसेगा बेशुमार पैसा

18 November Birthday: आपको 18 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 18 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Lal Kitab Vrishabh Rashifal 2027: 11वें भाव के शनि वृषभ राशि वालों को देंगे तरक्की के नए अवसर, लाल किताब से जानें पूरे साल का हाल

अगला लेख