biodatamaker

रंगपंचमी विशेष भांग की ठंडाई कैसे बनाएं, अभी नोट कर लें यह रेसिपी

Written By WD Feature Desk
Updated: सोमवार, 17 मार्च 2025 (14:12 IST)
Method of making Bhang Thandai: होली पर भांग की ठंडाई के बिना यह त्योहार अधूरा है, क्योंकि रंगों की रंगबिरंगी होली के अवसर अधिकतर सभी घरों में भांग की ठंडाई या सादा ठंडाई शरबत बनाने और पीने का प्रचलन है।

भांग की ठंडाई बनाने से पहले भांग के पत्तों को अच्छी तरह धोकर साफ कर लें। साथ ही यदि आप पहली बार भांग का सेवन कर रहे हैं, तो किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें तथा ठंडाई में भांग की मात्रा कम रखें।ALSO READ: Holi Special Recipe: होली स्पेशल रसभरी गुजिया कैसे बनाएं, जानें सरल रेसिपी

तो आइए यहां जानते हैं होली-रंगपंचमी के पर्व पर भांग की बेहतरीन ठंडाई बनाने की सबसे आसान रेसिपी...
 
सामग्री:
• 1 से डेढ़ लीटर दूध
• 1/2 कप या स्वादानुसार चीनी
• 1/4 कप भांग का पेस्ट
• 1/2 कप बादाम भिगोकर छिलके निकाले हुए
• 1/2 कप पिस्ता भीगे और छिलके निकाले हुए
• 1/2 कप खरबूजे के बीज
• 1/2 कप सौंफ
• 1/2 कप खसखस
• 1 चम्मच इलायची पाउडर
• 10-12 केसर के लच्छे
• सजाने के लिए कुछ गुलाब की पंखुड़ियांALSO READ: इस होली घर पर बनाएं ठंडाई मसाला, जानें सरल विधि
 
विधि:
1. होली पर खास भांग की ठंडाई बनाने के लिए एक बर्तन में दूध और चीनी डालकर गरम करें। जब चीनी घुल जाए तो आंच से उतारकर ठंडा होने दें।
2. बादाम, पिस्ता, खरबूजे के बीज, सौंफ और खसखस को मिक्सर में पीसकर पेस्ट बना लें।
3. एक बड़े बर्तन में ठंडा किया हुआ दूध, भांग का पेस्ट, बादाम-पिस्ता का पेस्ट, इलायची पाउडर और केसर डालकर अच्छी तरह मिला लें।
4. अब इसे कपड़े या छलनी से छान लें। 
5. फिर इसे कुछ घंटों के लिए फ्रिज में ठंडा होने दें।
6. परोसने से पहले गुलाब की पंखुड़ियों से सजाएं।
7. अच्छी तरह ठंडी हो जानें पर कांच के गिलास में भरें।
8. ऊपर से आइस क्यूब डालें और होली-रंगपंचमी के खास अवसर पर भांग की स्पेशल ठंडाई सभी को सर्व करें।


अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।ALSO READ: होली पर बनाएं ये मजेदार कुरकुरा स्नैक्स, अभी नोट करें रेसिपी
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

आंदोलित युवा और संवाद की आवश्यकता

अगला लेख