ramcharitmanas

आखिर अरशद वारसी पर सेबी ने क्यों लगाया बैन, क्या करते थे यूट्यूब पर?

Updated: शुक्रवार, 3 मार्च 2023 (09:59 IST)
मार्केट रेग्युलेटर सेबी (SEBI) ने शेयरों की हेरा-फेरी के मामले में बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी और उनकी पत्नी समेत 45 लोगों पर प्रतिबंध लगा दिया। ये कदम सोशल मीडिया के जरिए कंपनी के शेयरों को खरीदने का सुझाव देने वाले एक भ्रामक वीडियो को लेकर उठाया गया है।
 
सेबी के इस फैसले के मुताबिक सभी अब एक साल तक शेयर बाजार की गतिविधियों में भाग नहीं ले सकेंगे। सभी पर आरोप है कि यूट्यूब पर भ्रामक वीडियो अपलोड कर इन्होंने निवेशकों को कंपनी के शेयर खरीदने के सुझाव दिए थे।

SEBI को इस तरह की शिकायतें मिल रही थीं कि साधना ब्रॉडकास्ट के स्टॉक्स की कीमतों में हेरा-फेरी की जा रही है।  नियामक ने दो अंतरिम आदेशों में यूट्यूब चैनल पर भ्रामक वीडियो डालने के बाद इन इकाइयों को हुए गैरकानूनी लाभ के 54 करोड़ रुपए भी जब्त करने का आदेश दिया है।
 
सेबी ने दावा किया कि अरशद और उनकी पत्नी यूट्यूब चैनलों के जरिए मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स के बारे में गलत जानकारी के जरिये निवेशकों को प्रभावित कर रहे थे और ज्यादा संख्या में लोगों को आकर्षित करने के लिए अपने चैनल पर पैसे देकर एड भी चलवाते थे।
 
क्या है मामला : नियामक ने अप्रैल-सितंबर, 2022 के दौरान इस मामले की जांच की। जांच में यह तथ्य सामने आया कि अप्रैल से जुलाई मध्य, 2022 के दौरान दोनों कंपनियों के शेयरों के मूल्य और मात्रा में काफी उछाल देखने को मिला। जुलाई, 2022 के दूसरी पखवाड़े के दौरान साधना के बारे में झूठे और भ्रामक वीडियो दो यूट्यूब चैनल - ‘द एडवाइजर’ और ‘मनीवाइज’पर डाले गए।
 
शॉर्पलाइन के बारे में इसी तरह के वीडियो दो यूट्ब चैनल मिडकैप कॉल्स और प्रॉफिट यात्रा पर मई के दूसरे पखवाड़े में डाले गए। इन वीडियो के बाद दोनों कंपनियों के शेयर की कीमत और मात्रा में भारी उछाल देखने को मिला।

इन वीडियो में निवेशकों को साधना ब्रॉडकास्ट लि. और शार्पलाइन ब्रॉडकास्ट लि. के शेयर खरीदने की सलाह दी जाती थी। वारसी दंपति के अलावा सेबी ने साधना ब्रॉडकास्ट के कुछ प्रवर्तकों पर भी प्रतिभूति बाजार में कारोबार की रोक लगाई है। अरशद वारसी ने 29.43 लाख रुपए का लाभ कमाया है और उनकी पत्नी ने 37.56 लाख रुपए का लाभ कमाया है।

Show comments

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर जान ली, बंगाल में सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाना पड़ा भारी, दीपके ने साधा निशाना

सभी देखें

भाजपा का बड़ा फैसला: तरुण चुघ बने गुजरात भाजपा के नए प्रभारी

दक्षेश्वर महादेव मंदिर: सावन में क्यों खास है कनखल का यह शिव धाम?

LIVE: स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस का दावा

UP Divyang Employment : योगी सरकार की बड़ी पहल, 11 दिन में 75 जिलों के 1,559 दिव्यांगजनों को मिला रोजगार

BJP में बड़ा फेरबदल: विनोद तावड़े को UP, सतीश पूनिया को पंजाब और तरुण चुघ को गुजरात की जिम्मेदारी

अगला लेख