ramcharitmanas

LIC के शेयरों में क्यों आया उछाल, क्या है इसका पीएम मोदी से कनेक्शन?

Updated: शुक्रवार, 11 अगस्त 2023 (13:36 IST)
LIC and PM Modi : लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान LIC के बारे जो कहा कि उससे इस कंपनी के शेयरों में 5 फीसदी का उछाल आ गया।

ALSO READ: LIC का शुद्ध लाभ कई गुना बढ़कर 9544 करोड़ रुपए हुआ
मौजूदा वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में एलआईसी का मुनाफा 14 गुना बढ़कर 9544 करोड़ रुपए हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को 683 करोड़ का लाभ हुआ था। एलआईसी का शेयर गुरुवार के 641 के मुकाबले 666 रुपए पर खुला और देखते ही देखते 679 तक जा पहुंचा।
 
पीएम मोदी ने कहा कि पहले कहा गया कि एलआईसी (LIC) डूब रहा है। गरीब का पैसा कहां जाएगा। लेकिन आज एलआईसी लगातार मजबूत हो रही है। शेयर मार्केट में रुचि रखने वालों के लिए यह टिप्स है कि जिस सरकारी कंपनी को विपक्ष गाली दे, उस पर दांव लगा दीजिए सब अच्छा होगा।
 
सागर अग्रवाल ने कहा कि एलआईसी का प्रॉफिट 9544 करोड़ का प्रॉफिट आया। यह 14 गुना बढ़ा है। यदि किसी कंपनी का प्रॉफिट इतना बढ़ेगा तो उसे फायदा होगा ही। उसे अपने अदर रिसोर्सेस से भी 75 करोड़ का फायदा हुआ। पीएम के बयान के बाद लोगों का इस शेयर में रुझान बढ़ा।
 
उन्होंने कहा कि LIC का IPO 840 रुपए हुआ था। उसके बाद इसका शेयर नीचे गया। बाद में यह फिर रिकवरी मोड में आ गया। निवेशकों का एलआईसी पर भरोसा बढ़ा है। पीएम मोदी ने जब LIC उदाहरण दिया तो जिन्होंने इसमें पैसा लगाया वे इसमें फायदे की उम्मीद कर रहे हैं।
 
पीएम के बयान का NTPC, कोल इंडिया, HPCL, BPCL, भेल, भारत इलेक्ट्रानिक्स कॉर्पोरेशन जैसी कंपनियों को भी इसका फायदा मिलेगा। 
Written and Edited by : Nrapendra Gupta 
 

Show comments

EPFO में बड़ा बदलाव, ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई वेतन सीमा, कर्मचारियों को कितना फायदा, कितना नुकसान

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

अरब सागर में भारतीय वॉरशिप से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत का कड़ा एक्शन

Dominos में चूहे, Subway में वेज-नॉनवेज एक साथ, Pizza Hut और KFC में गड़बड़ी, जांच में दिखा नाम बड़े दर्शन खोटे

UPI पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव! जानिए कितना लगेगा MDR और किसे मिलेगी राहत

सभी देखें

अनंत अंबानी ने पूरा किया वादा, तिरुमला को मिलीं 25 इलेक्ट्रिक बसें; श्रद्धालुओं का सफर होगा आसान

सांवेर में भयानक हादसा, जर्जर मकान की दीवार गिरी, मलबे में दबने से 3 की मौत, 2 घायल, रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन जारी

इंदौर कलेक्टर को धन्यवाद देने भजिए-परांठे लेकर पहुंची द्वारिका, ये थी थैंक यू कहने की वजह

माफिया की तरह खत्म हुआ इंसेफेलाइटिस, गोरखपुर में बोले CM योगी

मुख्यमंत्री योगी की बड़ी सौगात, पंचायत सहायकों के मानदेय में 50 फीसदी की बढ़ोतरी

अगला लेख