kundali milan
✕

शेयर बाजार नए शिखर पर

Updated: मंगलवार, 19 दिसंबर 2017 (20:07 IST)
मुंबई। गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद शेयर बाजारों में तेजी का क्रम आज भी जारी रहा। ऑटो तथा बैंकिंग के साथ ही अन्य समूहों की कंपनियों में दमदार लिवाली के बल पर सेंसेक्स और निफ्टी दोनों अब तक के सर्वकालिक रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने में कामयाब रहा।
 
 
बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 0.70 प्रतिशत यानी 235.06 अंक की छलांग लगाकर 33,836.74 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 0.72 फीसदी यानी 74.45 अंक की बढ़त में 10,463.20 अंक के अब तक रिकॉर्ड स्तर पर रहा। दोनों सूचकांक लगातार चौथे दिन हरे निशान में रहे। सेंसेक्स का पिछला रिकॉर्ड स्तर 33,731.19 अंक (6 नवंबर को) और निफ्टी का 10,452.50 अंक (3 नवंबर को) था।
 
 
बाजार में आज आरंभ से ही तेजी रही। सेंसेक्स 130.40 अंक चढ़कर 33,732.08 अंक पर खुला। पूरे दिन यह हरे निशान में रहा। दोपहर बाद ऑटो कंपनियों में लिवाली और तेज होने से अचानक इसका ग्राफ तेजी से ऊपर की ओर बढ़ा और 33,862.07 अंक के दिवस के उच्चतम स्तर को छूने के बाद 33,836.74 अंक पर बंद हुआ।
 
बाजार की बढ़त में ऑटो कंपनियों का योगदान सर्वाधिक रहा। ऑटो समूह में करीब साढ़े तीन प्रतिशत की तेजी रही। सेंसेक्स में सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली पहली चार कंपनियां ऑटो क्षेत्र की रहीं। मारुति सुजुकी के शेयर साढ़े पांच प्रतिशत से ज्यादा चढ़े।
 
हीरो मोटोकॉर्प में साढ़े चार प्रतिशत से ज्यादा, टाटा मोटर्स में करीब साढ़े तीन प्रतिशत और बजाज ऑटो में तीन प्रतिशत के करीब तेजी रही। महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर भी दो प्रतिशत से ज्यादा चढ़े। बीएसई में सिर्फ आईटी और टेक समूह ही लाल निशान में रहे। (वार्ता)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

सेंसेक्स 1502 अंक उछला, निफ्टी में भी जोरदार तेजी: इन 5 वजहों से बाजार में लौटी रौनक!

जनक दीदी की शादी की 38वीं सालगिरह पर कार्यशाला : 'सस्टेनेबल मैरिज के लिए सस्टेनेबल विकल्प'

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

इंदौर में फूटी कोठी सब्जी मंडी को लेकर जबरदस्‍त हंगामा, नेता प्रतिपक्ष ने मारा निगमकर्मी को थप्पड़, पुलिस ने लि‍या हिरासत में

अगला लेख