dharma sangrah
✕

Share Bazaar लगातार दूसरे दिन चढ़ा, Sensex 450 अंक उछला, Nifty भी 26000 के पार

Updated: शुक्रवार, 12 दिसंबर 2025 (19:14 IST)
Share Market Update News : सकारात्मक वैश्विक संकेतों और धातु शेयरों में लिवाली के बीच घरेलू शेयर बाजार शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन चढ़कर बंद हुआ। सेंसेक्स में 449 अंकों की तेजी रही जबकि निफ्टी एक बार फिर 26000 के स्तर के पार पहुंच गया। ग्लोबल बाजारों से मजबूत संकेत और मोदी-ट्रंप के बीच बातचीत से निवेशकों के सेंटीमेंट को मजबूत मिली। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से दरों में कटौती से भी सेंटीमेंट बेहतर हुआ। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 1.14 फीसदी बढ़कर बंद हुआ। वहीं बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.65 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। इससे पहले यानी गुरुवार को भारतीय शेयर बाजारों में तेजी रही। सेंसेक्स 427 अंक बढ़कर बंद हुआ, वहीं निफ्टी बढ़कर 25900 के पास पहुंच गया।

खबरों के अनुसार, बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 449.53 अंक यानी 0.53 प्रतिशत की बढ़त के साथ 85,267.66 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 502.69 अंक चढ़कर 85,320.82 तक पहुंच गया था। वहीं निफ्टी 148.40 अंक या 0.57 फीसदी बढ़कर 26,046.95 पर बंद हुआ।
ALSO READ: Share Bazaar में 3 दिन बाद लौटी तेजी, Sensex 427 अंक उछला, Nifty भी रहा बढ़त में
कारोबार के दौरान सबसे अधिक तेजी मेटल शेयरों में दिखी। निफ्टी मेटल इंडेक्स 2.63% उछल गया। इसके अलावा निफ्टी रियल्टी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, ऑयल और गैस इंडेक्स में भी 1 प्रतिशत से अधिक की उछाल दिखी। सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए।

इसमें टाटा स्टील (Tata Steel) के शेयरों में 3.34 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज बढ़कर 470.25 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन 466.64 लाख करोड़ रुपए रहा था।
ALSO READ: Share Bazaar में लगातार तीसरे दिन गिरावट, Sensex 275 अंक लुढ़का, Nifty भी टूटा
इससे पहले यानी गुरुवार को भारतीय शेयर बाजारों में तेजी रही। सेंसेक्स 427 अंक बढ़कर बंद हुआ, वहीं निफ्टी बढ़कर 25900 के पास पहुंच गया। अमेरिकी फेड की रेट कटौती और भारत-अमेरिका के बीच जल्द ट्रेड डील की उम्मीदों से निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ।
ALSO READ: Share Bazaar में तूफानी तेजी, Sensex 1022 अंक उछला, Nifty भी 26000 के पार
सेंसेक्स की प्रमुख कंपनियों में इटर्नल, टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति सुजुकी, सन फार्मा, एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स, इन्फोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचसीएल टेक तेज़ी में रहे।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख