1. समाचार
  2. व्यापार
  3. शेयर बाजार
  4. After three days of decline stock markets rebounded
Last Modified: मुंबई , गुरुवार, 11 दिसंबर 2025 (18:06 IST)

Share Bazaar में 3 दिन बाद लौटी तेजी, Sensex 427 अंक उछला, Nifty भी रहा बढ़त में

After three days of decline stock markets rebounded
Share Market Update News : लंबे समय से कमजोर धारणा और लगातार 3 दिनों की गिरावट के बाद आज भारतीय शेयर बाजारों में तेजी लौटी। सेंसेक्स 427 अंक बढ़कर बंद हुआ, वहीं निफ्टी बढ़कर 25900 के पास पहुंच गया। अमेरिकी फेड की रेट कटौती और भारत-अमेरिका के बीच जल्द ट्रेड डील की उम्मीदों से निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ। सेंसेक्स की प्रमुख कंपनियों में इटर्नल, टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति सुजुकी, सन फार्मा, एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स, इन्फोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचसीएल टेक तेज़ी में रहे।

खबरों के अनुसार, आज सेंसेक्स 426.86 अंक या 0.51 फीसदी की तेजी के साथ 84,818.13 के स्तर पर बंद हुआ, वहीं एनएसई निफ्टी 140.55 अंक या 0.55 फीसदी की तेजी के साथ 25,898.55 के स्तर पर बंद हुआ। बाजार में वाहन और मेटल सेक्टर की तेजी सबसे अधिक प्रभावी रही। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.79 फीसदी और बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स 0.51 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए।
एशिया में अधिकांश सूचकांक गिरावट में रहे। जापान का निक्की, हांगकांग का हैंग सेंग, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का शंघाई कंपोजिट सभी दबाव में रहे। एआई कंपनियों के ओवरवैल्यूएशन और जापान में बढ़ती बॉन्ड यील्ड ने क्षेत्रीय बाजारों की धारणा पर नकारात्मक असर डाला।

इससे पहले यानी बुधवार को भारतीय शेयर बाजारों में लगातार तीसरे दिन गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 275.01 अंक (0.32%) गिरकर 84,391.27 पर बंद हुआ, दिन के दौरान, इसने 85,020.34 का उच्चतम स्तर और 84,313.62 का न्यूनतम स्तर छुआ। जबकि निफ्टी 81.65 (-0.32%) अंक टूटकर 25,758 पर बंद हुआ।
मंगलवार को सेंसेक्स 436.41 अंक गिरकर लगभग 2 सप्ताह के निचले स्तर 84,666.28 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 120.90 अंक गिरकर 25,839.65 पर बंद हुआ।
Edited By : Chetan Gour
ये भी पढ़ें
नरेंद्र मोदी के बाद कौन बनेगा PM? RSS प्रमुख मोहन भागवत ने आखिर बता दिया