dharma sangrah
✕

शेयर बाजार में रही गिरावट

Updated: शुक्रवार, 4 मई 2018 (18:37 IST)
मुंबई। अधिकतर एशियाई बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के बीच स्वास्थ्य, दूरसंचार और ऑटो समूहों में हुई बिकवाली के दबाव में बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 187.76 अंकों की गिरावट में 35,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 34,915.38 अंक पर और एनएसई का निफ्टी 61.40 अंक लुढ़ककर 10,618.25 अंक पर बंद हुआ।


शेयर बाजार में कुल मिलाकर निवेश धारणा नकारात्मक बनी रही। कर्नाटक के आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज होने से घरेलू निवेशक सर्तकता बरत रहे हैं। सेंसेक्स की शुरुआती मजबूती के साथ 35,144.96 अंक से हुई। कारोबार के दौरान यह 35,206.55 अंक के दिवस के उच्चतम और 34,847.61 अंक के निचले स्तर से होता हुआ गत दिवस की तुलना में 0.53 प्रतिशत की गिरावट में 34,915.38 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में विप्रो के शेयरों की कीमतें अपरिवर्तित रहीं, जबकि नौ में तेजी और 20 में गिरावट रहीं। निफ्टी की शुरुआत भी बढ़त के साथ 10,700.45 अंक से हुई और यही इसका दिवस का उच्चतम स्तर भी रहा। कारोबार के दौरान यह 10,601.60 अंक के निचले स्तर से होता हुआ गत दिवस की तुलना में 0.57 प्रतिशत की गिरावब्ट में 10,618.25 अंक पर बंद हुआ।

बीएसई के 20 समूहों में से मात्र एक समूह सीडी में 1.19 फीसदी की तेजी रही। इसके अलावा सभी 19 समूहों में गिरावट रही। छोटी और मंझोली कंपनियों में बड़ी कंपनियों की तुलना में कम बिकवाली देखने को मिली। बीएसई का मिडकैप 0.35 फीसदी यानी 58.35 अंक फिसलकर 16,561.01 अंक पर स्मॉलकैप 0.25 फीसदी यानी 44.51 अंक लुढ़ककर 17,991.45 अंक पर बंद हुआ। बीएसई में कुल 2,825 कंपनियों के शेयर में कारोबार हुआ जिनमें 1,580 में गिरावट और 1,115 में तेजी रही जबकि 130 कंपनियों के शेयर के भाव स्थिर रहे। (वार्ता)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख