Daily Horoscope
✕

शेयर बाजार में चौथे दिन रही तेजी

Updated: मंगलवार, 10 अप्रैल 2018 (18:19 IST)
मुंबई। विदेशी बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के बीच एक्सिस बैंक के शेयरों में रही तेजी और धातु, रिएल्टी तथा बैंकिंग समूह में हुई लिवाली के दम पर घरेलू शेयर बाजार लगातार चौथे दिन बढ़त में बंद हुए। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 91.71 अंक की तेजी में 33,880.25 अंक पर और एनएसई का निफ्टी 22.90 अंक की तेजी में 10,402.25 अंक पर बंद हुआ।


एक्सिस बैंक की मौजूदा प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिखा शर्मा का कार्यकाल तीन साल पहले ही दिसंबर 2018 में खत्म किए जाने की खबरों से बैंक के शेयरों में सर्वाधिक 5.43 प्रतिशत का उछाल रहा। बैंक के निदेशक मंडल ने श्रीमती शर्मा का नया कार्यकाल तीन साल से घटाकर सिर्फ सात महीने कर दिया है। श्रीमती शर्मा ने खुद ही निदेशक मंडल से अपना कार्यकाल घटाने का अनुरोध किया था।

उल्लेखनीय है कि रिजर्व बैंक ने श्रीमती शर्मा को सीईओ बरकरार रखे जाने पर अपनी नाराजगी व्यक्त की थी। बैंक के शेयरों में रही तेजी के दम पर बैंकिंग समूह का सूचकांक भी 0.93 फीसदी बढ़त में रहा। उधर विदेशी बाजारों में भी माहौल सकारात्मक है।

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कार सहित कई उत्पादों के आयात शुल्क में कटौती की बात की है, जिससे एशियाई बाजारों में बढ़त दर्ज की गई है। अमेरिका और चीन के बीच जारी तनातनी के बीच जिनपिंग का यह बयान निवेशकों के लिए राहतभरा साबित हुआ है।

उन्होंने कहा है कि विदेशी निवेशकों की चीन के बाजार पहुंच बढ़ाने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे, वाहन क्षेत्र में विदेशी कंपनियों के मालिकाना हक की सीमा बढ़ाई जाएगी और विदेशी कंपनियों के बौद्धिक संपदा की रक्षा की जाएगी। अमेरिका और चीन के बीच बौद्धिक संपदा को लेकर काफी तल्खी है और ऐसे समय में चीन के राष्ट्रपति का यह रुख शेयर बाजार के लिए सकारात्मक रहा है।

वैश्विक तेजी के साथ सेंसेक्स की शुरुआत भी मजबूत हुई और यह बढ़त के साथ 33,880.11 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान 33,949.98 अंक के उच्चतम और 33,813.30 अंक के निचले स्तर से होता हुआ यह गत दिवस की तुलना में 0.27 फीसदी के उछाल के साथ 33,8800.25 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 में से 17 कंपनियां हरे निशान में और 13 लाल निशान में रहीं।

निफ्टी की शुरुआत भी तेजी के साथ 10,412.90 अंक से हुई। कारोबार के दौरान 10,424.85 अंक के उच्चतम और 10,381.50 अंक के निचले स्तर से होता हुआ यह गत दिवस की तुलना में 0.22 फीसदी की बढ़त के साथ 10,402.25 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की 26 कंपनियां तेजी में और 24 गिरावट में रहीं। दिग्गज कंपनियों की तुलना में मझोली कंपनियों में कम लिवाली हुई, जबकि छोटी कंपनियों में बिकवाली देखी गई।

बीएसई का मिडकैप 0.18 फीसदी यानी 30.70 अंक की तेजी में 16,653.09 अंक पर और स्मॉलकैप 0.02 फीसदी यानी 3.57 अंक की गिरावट में 17,947.83 अंक पर बंद हुआ। बीएसई में कुल 2,840 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें 1,430 में गिरावट और 1,274 में तेजी रही, जबकि 136 कंपनियों के शेयर उतार-चढ़ाव के बाद अपरिवर्तित बंद हुए। (वार्ता)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख