Hanuman Chalisa
✕

चीनी राष्ट्रपति शी ने किया बीआरआई योजना का बचाव...

Updated: मंगलवार, 10 अप्रैल 2018 (18:02 IST)
बीजिंग। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अपने महत्वाकांक्षी बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (बीआरआई) का आज बचाव करते हुए कहा कि इसे लेकर चीन का ‘कोई भू-राजनीतिक आकलन’ नहीं है और यह परियोजना पूरी दुनिया को फायदा पहुंचाएगी। इसे जिनपिंग की सबसे पसंदीदा परियोजना माना जाता है, लेकिन यह भारत-चीन संबंधों में एक बड़ी बाधा बन गई है।


इससे पहले 50 अरब डॉलर के चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) को लेकर भी दोनों देशों के बीच विवाद बना हुआ है। चीन के बोआओ शहर में बोआओ फोरम फॉर एशिया (बीएफए) को संबोधित करते हुए जिनपिंग ने कहा कि बीआरआई चीन का विचार हो सकता है, लेकिन इससे पैदा होने वाले अवसर और इसके परिणामों का फायदा विश्व को होगा।

उन्होंने कहा, चीन का (इसे लेकर) कोई भू-राजनीतिक आकलन नहीं है। वह कोई प्रतिरोधी बाधा नहीं बना रहा है और न ही अन्य पर कोई कारोबारी समझौता थोप रहा है। जिनपिंग ने यह बात उन अटकलों पर स्पष्टीकरण देते हुए कही, जिनके बारे में कहा जा रहा है कि चीन बीआरआई के तहत बंदरगाह, सड़क और रेल संपर्क परियोजनाओं पर अरबों डॉलर इसलिए निवेश कर रहा है कि चीन के प्रभाव को बढ़ाया जा सके।

बीआरआई का लक्ष्य एशियाई देशों, अफ्रीका, चीन और यूरोप के बीच बेहतर संपर्क स्थापित करना है। भारत ने सीपीईसी के पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से इसके गुजरने पर ऐतराज जताया है और इसी के चलते उसने पिछले साल चीन द्वारा आयोजित बेल्ड एंड रोड फोरम का बहिष्कार किया था। बीएफए की बैठक में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खाकन अब्बासी शामिल हुए। (भाषा) 

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

4 पालतू कुत्तों को विदा करते हुए भावुक हुए अभिनेता शरद कपूर, वायरल वीडियो ने फैंस को किया परेशान

Israel Iran Tensions : क्या ईरान पर फिर बरसेगी अमेरिकी मिसाइलें, नेतन्याहू ने ट्रंप पर बनाया हमले का दबाव!

प्रयागराज संगम तट पर विदेशी मेहमानों का डेरा, साइबेरियन पक्षियों की अठखेलियों ने बढ़ाई रौनक, चमकी स्थानीय अर्थव्यवस्था

Mahadev App Case: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ED ने किया गिरफ्तार, रायपुर कोर्ट में पेश

PM मोदी ने मैसूर में देश के पहले LED Dome तारामंडल 'कॉसमॉस' का किया उद्घाटन, युवाओं के लिए खुलेंगे अंतरिक्ष विज्ञान के नए अवसर

अगला लेख