ramcharitmanas

खुशखबर, मप्र के निकाय कर्मचारियों को मिलेगा 7वां वेतनमान

Updated: मंगलवार, 10 अप्रैल 2018 (17:50 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में नगरीय निकायों के अधिकारियों-कर्मचारियों को भी 1 अप्रैल, 2016 से 7वें वेतनमान का लाभ दिया जाएगा। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री मायासिंह ने बताया कि इस संबंध में लिए गए निर्णय के तहत 1 अप्रैल, 2018 से वेतनमान का नकद भुगतान होगा तथा 1 जनवरी, 2016 से 31 मार्च, 2018 तक के वेतन एरियर्स की राशि के संबंध में पृथक से आदेश जारी किए जाएंगे।


श्रीमती सिंह ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा अपने नियमित कर्मचारियों को 7वें वेतनमान के भुगतान की स्वीकृति के समय से ही नगरीय निकायों के कर्मचारी संगठनों द्वारा निरंतर मांग की जा रही थी। नगरीय निकाय संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भेंट कर सातवां वेतनमान का लाभ दिए जाने की मांग की थी।

चौहान के निर्देश पर ही नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर वित्त विभाग को भेजा था। श्रीमती सिंह ने स्पष्ट किया है कि 1 जनवरी, 2016 से 31 मार्च, 2018 तक की अवधि में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के स्वत्वों के निर्धारण के संबंध में विभाग द्वारा पृथक से निर्देश जारी किए जाएंगे। (वार्ता)

Show comments

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

LIVE: राम मंदिर ट्रस्ट में 3 नए सदस्य शामिल, कुछ ही देर में नए CEO का एलान

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

बिहार की गंडक नदी में नेपाल से बहकर आईं अजीब विशालकाय मछलियां, जानिए क्यों प्रशासन ने जारी किया 'नो-ईटिंग' अलर्ट!

हथिनी कुंड बैराज पर ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा, मोटर बोट बंद होने से यमुना में गिरे स्पेशल फोर्स के जवान

'मक्का गठबंधन' की इस्तांबुल में हुई पहली बैठक, पाकिस्तान को बड़ी जिम्मेदारी

अगला लेख