dharma sangrah
✕

Share Bazaar में मामूली गिरावट, Sensex 28 अंक टूटा, Nifty भी नुकसान में

Updated: बुधवार, 19 फ़रवरी 2025 (19:26 IST)
Share Market Update : उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में स्थानीय शेयर बाजार में बुधवार को मामूली गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 28 अंक के नुकसान में रहा। वहीं निफ्टी 12 अंक नीचे आया। सूचना प्रौद्योगिकी (IT) समेत प्रमुख कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से बाजार नीचे आया। सेंसेक्स के शेयरों में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और इन्फोसिस दो-दो प्रतिशत नीचे आए। इसके अलावा हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारती एयरटेल, सन फार्मा, पावर ग्रिड, बजाज फिनसर्व, एचसीएल टेक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टेक महिंद्रा में भी प्रमुख रूप से गिरावट रही।
 
तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 28.21 अंक यानी 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,939.18 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 76,338.58 अंक तक गया और नीचे में 75,581.38 अंक तक आया। कुल मिलाकर इसमें 757.2 अंक का उतार चढ़ाव आया।
ALSO READ: Share Bazaar में लगातार 7वें दिन गिरावट, Sensex 32 अंक टूटा, Nifty भी हुआ कमजोर
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 12.40 अंक यानी 0.05 प्रतिशत की हल्की गिरावट के साथ 22,932.90 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और इन्फोसिस दो-दो प्रतिशत नीचे आए। इसके अलावा हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारती एयरटेल, सन फार्मा, पावर ग्रिड, बजाज फिनसर्व, एचसीएल टेक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टेक महिंद्रा में भी प्रमुख रूप से गिरावट रही।
 
लाभ में रहने वाले शेयरों में जोमैटो करीब पांच प्रतिशत चढ़ा। इसके अलावा लार्सन एंड टुब्रो, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक भी लाभ में रहे। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, मानक सूचकांक सीमित दायरे में रहे। इनमें मामूली गिरावट का रुख रहा। हालांकि हाल में जिन शेयरों में गिरावट आई है, उनमें चुनिंदा खरीदारी देखने को मिली है।
ALSO READ: Share Bazaar में लगातार छठे दिन गिरावट, Sensex 122 अंक फिसला, Nifty भी टूटा
उन्होंने कहा, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) के पूंजी प्रवाह से भी बाजार धारणा प्रभावित हुई। हालांकि यह रुख कब तक बना रहता है, इसको लेकर अभी निश्चितता नहीं है। अमेरिका के शुल्क लगाने को लेकर चिंता और नीतिगत दर में संभावित कटौती में देरी के बावजूद बाजार धारणा आशावादी बनी हुई है। इसका कारण तीसरी तिमाही की जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) वृद्धि में सुधार की उम्मीद है।
 
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का शंघाई कम्पोजिट बढ़त में, जबकि जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में ज्यादातर में गिरावट का रुख था। अमेरिकी बाजारों में मंगलवार को तेजी रही थी।
ALSO READ: Share bazaar: अमेरिकी शुल्क की चिंता के बीच Sensex ने लगाया 1000 अंक से अधिक का गोता, Nifty भी फिसला
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक मंगलवार को शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने 4,786.56 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर खरीदे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.65 प्रतिशत चढ़कर 76.33 डॉलर प्रति बैरल रहा। सेंसेक्स मंगलवार को 29.47 अंक नुकसान में रहा था जबकि एनएसई निफ्टी में 14.20 अंक की गिरावट आई थी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

3 साल बाद भारत क्यों आया पाकिस्तान का मंत्री? आतंकवाद पर दिया यह जवाब, जानिए क्या है मकसद?

किम जोंग उन ने क्‍यों नहीं उठाया ट्रंप का फोन? रूस-चीन से दोस्ती के बाद क्‍या बदल गए तेवर? इस रवैए से अमेरिका हैरान

चंद्रशेखर आजाद ने मायावती को क्यों घेरा? अखिलेश और कांग्रेस पर भी उठाए सवाल, लगा दिए ये आरोप

नेपाल के नए PM बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात, दोनों देशों के बीच हो सकते हैं कई समझौते

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

सभी देखें

मोहन सरकार के तीन साल पूरे होने के बीच चित्रकूट में होगा मंत्रियों का चिंतन शिविर, विभागों के कामकाज का देंगे प्रेजेंटेशन

पाखंडी कहीं का... जमशेदपुर में बाबा रामदेव ने साधा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर तीखा निशाना, जानें और क्या कहा

शेयर बाजार में सोमवार को हाहाकार! सेंसेक्स 1484 अंक लुढ़का, निवेशकों ने की जमकर बिकवाली

अब भोपाल में हो सकेगी 10 लाख साल पुरानी पुरातात्विक चीजों की जांच, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- हमारी प्राचीन सभ्यताओं में भी विज्ञान का समावेश

अयोध्या से जनकपुर का सीधा सफर, नेपाल को 24 हजार करोड़ की सौगात, पीएम मोदी ने खोला पिटारा

अगला लेख