Hanuman Chalisa
✕

Share Market : नया शिखर छूने के बाद शेयर बाजार में मामूली गिरावट

Updated: शुक्रवार, 24 मई 2024 (17:13 IST)
Slight decline in stock market : तेजी के रथ पर सवार स्थानीय शेयर बाजारों के शुक्रवार को नए शिखर पर पहुंचने के बाद दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों, आईटी और स्वास्थ्य देखभाल कंपनियों में मुनाफावसूली हावी होने से मानक सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी मामूली गिरावट के साथ बंद हुए।
 
बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 7.65 अंक यानी 0.01 प्रतिशत गिरकर 75,410.39 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 218.46 अंक यानी 0.28 प्रतिशत बढ़कर 75,636.50 के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर भी पहुंच गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मानक सूचकांक निफ्टी भी शुरुआती कारोबार में पहली बार 23,000 अंक के स्तर को पार कर गया।
 
कारोबार के दौरान निफ्टी 58.75 अंक यानी 0.25 प्रतिशत चढ़कर 23,026.40 के अपने उच्चतम शिखर पर पहुंच गया। लेकिन बाद में बिकवाली के दबाव में यह 10.55 अंक यानी 0.05 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 22,957.10 अंक पर बंद हुआ।
 
लोकसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले बाजार में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड तोड़ तेजी रही। आम चुनावों के नतीजे चार जून को घोषित किए जाएंगे। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाइटन, जेएसडब्ल्यू स्टील और आईटीसी में प्रमुख रूप से गिरावट रही।
 
इन शेयरों में रही बढ़त : दूसरी तरफ, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, लार्सन एंड टुब्रो, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में बढ़त रही। विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) कई दिनों की बिकवाली के बाद गुरुवार को फिर से खरीदार बन गए। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने गुरुवार को 4,670.95 करोड़ रुपए की इक्विटी खरीदी।
 
गिरावट के साथ बंद हुए : एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट के साथ बंद हुए। यूरोप के अधिकांश बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार गुरुवार को नुकसान के साथ बंद हुए थे।
 
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.73 प्रतिशत गिरकर 80.77 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। गुरुवार को सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही 1.6 प्रतिशत से अधिक की छलांग के साथ अपने अब तक के उच्चतम स्तर पर बंद हुए थे। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

INDIA ब्लॉक मार्च मामले में सुनवाई, CJI सूर्यकांत ने वकीलों की भूमिका पर उठाए सवाल

सागर SP पद से हटाए गए IPS अनुराग सुजानिया ने छोड़ी नौकरी, DGP को दिया इस्तीफा

'हैप्पी दिवाली मोदीजी', राहुल गांधी ने फिर दी खुली बहस की चुनौती, बोले- डरिए मत, सामने आइए

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च

सभी देखें

दिवाली से पहले इंदौर में खाद्य विभाग के छापों से हड़कंप, 25 स्‍थानों से घी, तेल और मावे के नमूने लिए

इंदौर के पानी की रखवाली करेंगे CCTV कैमरे, हाईड्रेंट होंगे कैमरों से लैस, MIC की मंजूरी

मैनेजर की आय 65 लाख, संपत्ति 2.41 करोड़ से ज्यादा, इंदौर में लोकायुक्‍त का छापा

गुजरात में फूड सेफ्टी ऑफिसर के पदों पर बंपर भर्ती: जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

2 बच्चों के नियम पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल: क्या चुनाव लड़ने की शर्त अब हो गई है बेमानी?

अगला लेख