1. समाचार
  2. व्यापार
  3. शेयर बाजार
  4. share-market-weekly-review-sensex-nifty-fall-august

Share Market Weekly Review: सेंसेक्स 490 और निफ्टी 205 अंक फिसले, अगले हफ्ते कैसा रहेगा बाजार?

market ki baat
Share Market Weekly Review : क्रूड के दामों में उतार चढ़ाव, महंगाई के आंकड़ें और मेटल में तेजी की बदौलत भारतीय शेयर बाजार इस हफ्ते रेंज बाउंड ही रहा। सेंसेक्स में 490 और निफ्टी में 205 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। जानिए मार्केट ट्रेड और निवेशकों के लिए कैसा रहेगा अगस्त का पहला सप्ताह।
 

कैसी रही सेंसेक्स और निफ्टी की चाल

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 43 अंक चढ़कर 78542 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 13 अंक की बढ़त के साथ 24,398 पर पहुंचा। मंगलवार को सेंसेक्स 388 अंकों की गिरावट के साथ 78154 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 112 अंक गिरकर 24,472 पर बंद हुआ। बुधवार को सेंसेक्स 188 अंकों की गिरावट के साथ 77966 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 36 अंक गिरकर 24,436 पर बंद हुआ। 
 
गुरुवार को सेंसेक्स 114 अंक बढ़कर 78080 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 40 अंक गिरकर 24,396 पर बंद हुआ। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 71 अंकों की गिरावट के साथ 78009 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 30 अंक गिरकर 24,336 पर बंद हुआ।
 

इन फैक्टर्स से तय हुई बाजार की चाल

बाजार विशेषज्ञ योगेश बागौरा ने बताया कि अमेरिका ईरान हंगामे का हल नहीं निकला है। सऊदी अरब और हूती लड़ाकों के बीच झड़प की वजह से सऊदी अरब से तेल सप्लाय बुरी तरह प्रभावित किया। महंगाई 18 माह के उच्च स्तर पर पहुंची। एफएमसीजी कंपनियों भी 2 से 5 प्रतिशत तक दाम बढ़ा सकती है। आने वाले दिनों में खाद्य तेल के दाम भी बढ़ सकते हैं। बेस मेटल के दाम भी तेजी से बढ़ रहे हैं। 
 

कैसा रहेगा अगला हफ्ता?

उन्होंने कहा कि अगले हफ्ते भी बाजार में कोई बड़ी उठापटक की संभावना नहीं है। बाजार सिमित दायरे में ही रह सकता है। 
 

CAS सिस्टम से उलझे 'निवेशक'

बागौरा ने बताया कि बाजार के लिए यह हफ्ता मिला जुला रहा। CAS सिस्टम लागू होने के बाद भी यह अभी भी लोगों की समझ में नहीं आया है। आखिरी कुछ मिनटों में बाजार में हो रही तेज उठापटक से रिटेल निवेशकों को नुकसान हो रहा है। सेबी ने इस पर निवेशकों और ब्रोकरों से सुझाव और आपत्तियां मंगाई है। 


टाटा संस के चेयरमैन का इस्तीफा

टाटा संस में जारी मतभेदों के बीच एन. चंद्रशेखरन ने चेयरमैन पद छोड़ने का फैसला किया है। वे फरवरी 2027 तक पद पर बने रहेंगे। उनका फैसला 18 अगस्त की एजीएम से पहले आया है। चंद्रशेखरन 2017 में टाटा संस के चेयरमैन बने थे। वे टाटा संस के साथ ही टीसीएस, टाटा मोटर्स और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स जैसी प्रमुख कंपनियों की भी कमान संभाल रहे हैं। उनके कार्यकाल में टाटा ग्रुप का रेवेन्यू दोगुने से ज्यादा बढ़ा।
 
अस्वीकरण : यह लेख केवल सूचना के उद्देश्य से है। यह कोई निवेश सलाह नहीं है। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें।
अगला लेख
सीएम योगी ने किया बलिदानी वीरों के परिजनों का सम्मान