biodatamaker
✕

शेयर बाजार में बिकवाली का माहौल, अगले हफ्ते कैसी होगी चाल?

Updated: रविवार, 13 अगस्त 2023 (11:19 IST)
Share market News : छुट्टियों वाले छोटे सप्ताह में शेयर बाजार की चाल मुद्रास्फीति के आंकड़े, वैश्विक रुझानों और विदेशी कोषों के रुख से प्रभावित होगी। मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शेयर बाजार बंद रहेंगे।
 
पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स में 399 अंक की गिरावट आई। निफ्टी में भी 70 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। बाजार विशेषज्ञ मनीष उपाध्याय ने कहा कि मार्केट में गिरावट का दौर रहा। फाइनेंस और ऑटों सेक्टर के शेयरों में खासा नुकसान रहा। अगले 2-3 हफ्तों बाजार में गिरावट का दौर जारी रह सकता है। मुद्रास्फीति के आंकड़े, रुपए की चाल और एफआईआई की गतिविधियां बाजार की चाल तय करेगी।
 
बाजार विशेषज्ञ सागर अग्रवाल के अनुसार, संसद में अविश्वास प्रस्ताव और कई बिल पेश हुए। इस वजह से बाजार में निवेशक वेट एंड वॉच के मूड में रहे। कंपनियों के क्वार्टर रिजल्ट की वजह से भी बाजार में बिकवाली का माहौल रहा।  FII ने बिकवाली की। आईटी, बैंकिंग सेक्टर में खरीदरों ने रुझान दिखाया, आटोमोबाइल में निवेशकों ने बिकवाली की।
 
देश की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में 7 का कुल बाजार मूल्यांकन पिछले सप्ताह 74,603.06 करोड़ रुपए घट गया। इनमें सबसे अधिक नुकसान एचडीएफसी बैंक को हुआ।
 
HDFC बैंक का मूल्यांकन 25,011 करोड़ रुपए घटकर 12,22,392.26 करोड़ रुपए हो गया। ICICI बैंक का बाजार मूल्यांकन 12,781 करोड़ रुपए घटकर 6,66,512.90 करोड़ रुपए और भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 11,096.48 करोड़ रुपए घटकर 4,86,812.08 करोड़ रुपए रह गया।
 
हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 10,396.94 करोड़ रुपए घटकर 5,87,902.98 करोड़ रुपए और आईटीसी का मूल्यांकन 7,726.3 करोड़ रुपए घटकर 5,59,159.71 करोड़ रुपए रह गया। इसके अलावा बजाज फाइनेंस और इंफोसिस का मूल्यांकन भी घटा।
 
रिलायंस इंडस्ट्रीज का मूल्यांकन 25,607.85 करोड़ रुपए बढ़कर 17,23,878.59 करोड़ रुपए हो गया। इस दौरान टीसीएस और एसबीआई का मूल्यांकन भी बढ़ा।
Written and Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

Mission Shakti 6.0: मेरठ में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पैदल मार्च, बेटियों को दिया सशक्त बनने का संदेश

Poonch Encounter : पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में लश्कर के टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर

अगला लेख