biodatamaker

FPI ने 5 सत्रों में निकाले 20,000 करोड़, शेयर बाजार के लिए कैसा रहेगा अगला हफ्ता?

Updated: रविवार, 10 नवंबर 2024 (12:33 IST)
Share market news in hindi : अमेरिकी राष्‍ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की वापसी के बाद भी भारतीय शेयर बाजारों में इस हफ्ते गिरावट का दौर जारी रहा। बीएसई सेंसेक्स में 237.8 अंक या 0.29 प्रतिशत और निफ्टी में 156.15 अंक या 0.64 प्रतिशत की गिरावट आई। शेयर बाजार की दिशा इस सप्ताह व्यापक आर्थिक आंकड़ों, सितंबर तिमाही के नतीजों, वैश्विक रुझानों और विदेशी निवेशकों के रुख से तय होगी।
 
इस सप्ताह बैंक ऑफ इंडिया, बीईएमएल, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, ओएनजीसी और अपोलो टायर्स ब्रेनबीज सॉल्यूशंस के तिमाही नतीजों पर सभी की नजरें रहेगी। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड में उतार-चढ़ाव और रुपया-डॉलर विनिमय दर से भी बाजार प्रभावित होगा।
 
शेयर बाजार विशेषज्ञ मनीष उपाध्याय ने कहा कि इस हफ्ते भी बाजार मिला-जुला ही रहेगा। निफ्टी में 800 से 900 रुपए की रेंज में ही अपडाउन होगा। रिअलिटी सेक्टर और आईटी सेक्टर दबाव में है। दिसंबर के पहले हफ्ते से ही शेयर बाजार में तेजी दिखाई दे सकती है। ट्रंप सरकार के कार्यभार संभालने के बाद भारतीय शेयर बाजार में तेजी आएगी। चीन पर टैक्स बढ़ने से भारतीय बाजार को इसका फायदा होगा। 
 
FPI ने क्यों की जमकर बिकवाली: भारतीय इक्विटी बाजारों से विदेशी निवेशकों का पलायन बीते सप्ताह बेरोकटोक जारी रहा। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने पिछले पांच कारोबारी सत्रों में लगभग 20,000 करोड़ रुपए निकाले। घरेलू शेयरों के अधिक मूल्यांकन और चीन में अपना आवंटन स्थानांतरित करने के कारण एफपीआई ने बिकवाली की। आने वाले समय में एफपीआई की बिकवाली जारी रहने का अनुमान है। अगर तीसरी तिमाही के नतीजे और प्रमुख संकेतक आय में सुधार का संकेत देते हैं, तो यह परिदृश्य बदल सकता है और एफपीआई बिकवाली कम कर सकते हैं।
 
6 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.55 लाख करोड़ रुपए घटा : बाजार पूंजीकरण के लिहाज से देश की शीर्ष 10 कंपनियों में छह का कुल मूल्यांकन पिछले सप्ताह 1,55,721.12 करोड़ रुपए घट गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का बाजार मूल्यांकन घट गया। दूसरी ओर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस और भारतीय स्टेट बैंक को फायदा हुआ।
 
रिलायंस इंडस्ट्रीज का मूल्यांकन 74,563.37 करोड़ रुपए घटकर 17,37,556.68 करोड़ रुपए रह गया। भारती एयरटेल का मूल्यांकन 26,274.75 करोड़ रुपए घटकर 8,94,024.60 करोड़ रुपए रह गया। इसी तरह आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 22,254.79 करोड़ रुपए घटकर 8,88,432.06 करोड़ रुपए और आईटीसी का मूल्यांकन 15,449.47 करोड़ रुपए घटकर 5,98,213.49 करोड़ रुपए रह गया। एलआईसी के बाजार पूंजीकरण में 9,930.25 करोड़ रुपए और हिंदुस्तान यूनिलीवर के बाजार पूंजीकरण में 7,248.49 करोड़ रुपए की कमी हुई।
अस्वीकरण : यह लेख केवल सूचना के उद्देश्य से है। यह कोई निवेश सलाह नहीं है। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

क्‍यों नहीं हटे उज्‍जैन के खड़े हनुमान, चमत्‍कार या कुछ और, क्‍या है रील्‍स और वीडियो की हकीकत?

BRICS Summit 2026 : BRICS समिट के लिए भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, 11 सितंबर को PM मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Apple Event 2026 : iPhone 18 से Foldable iPhone Ultra तक, जानिए 'Surprise and Shine' इवेंट में क्या-क्या होगा

2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

‘नाराज फूफा जी चिल्लाएंगे- ट्रक वालों का क्या होगा?’ PM मोदी का तंज, फ्रेट कॉरिडोर पर गिनाईं उपलब्धियां

सभी देखें

बाढ़ के बाद भूकंप के झटके से थर्राई नेपाल की धरती

दुनिया में बजेगा भारत के UPI का डंका, GFF 2026 में PM Modi ने बताया अगला बड़ा मिशन

CM Vijay : CM विजय का इशारा, तमिलनाडु विधानसभा में मचा हंगामा, थलापति को क्यों देनी पड़ी सफाई, पढ़िए क्या है मामला

Ayodhya News : CM योगी ने हनुमानगढ़ी में बजरंगबली का लिया आशीर्वाद, रामलला के दरबार में टेका माथा; मंदिर परिसर का किया निरीक्षण

UP News : योगी सरकार का बड़ा एक्शन! लापरवाही पर 5 तहसीलदार निलंबित, 13 अन्य को नोटिस, जानें पूरा मामला

अगला लेख