biodatamaker

शेयर बाजार में भारी उतार चढ़ाव, रुपया भी अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर

Updated: मंगलवार, 24 दिसंबर 2024 (11:13 IST)
share market news : घरेलू शेयर बाजारों ने मंगलवार को कारोबार की शुरुआत सकारात्मक रुख के साथ की, लेकिन विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी तथा एशियाई बाजारों से मिले-जुले रुख के बीच जल्द ही इनमें उतार-चढ़ाव आने लगा। इधर विदेश पूंजी की सतत निकासी से आज सुबह रुपया भी अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गया। 
 
बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 192.03 अंक चढ़कर 78,732.20 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 44.65 अंक की बढ़त के साथ 23,798.10 अंक पर रहा। हालांकि, जल्द ही इन्होंने शुरुआती बढ़त को खो दिया। कुछ ही देर बाद सेंसेक्स 27.66 अंक की गिरावट के साथ 78,538.95 अंक पर, जबकि निफ्टी सात अंक चढ़कर 23,760.45 पर कारोबार कर रहा था। हालांकि जल्द ही इसने फिर रफ्तार पकड़ ली। सुबह 10.51 बजे यह 204 अंक बढ़कर 78722 पर पहुंच गया। इस समय निफ्टी भी 63.60 अंक बढ़कर 23,817.05 पर था।
 
सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टाटा मोटर्स, इंफोसिस, नेस्ले तथा एचसीएल टेक के शेयर लाभ में रहे। जोमैटो, टाटा स्टील, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक और अदाणी पोर्ट्स के शेयर नुकसान में रहे।
 
एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग तथा चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार सोमवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 72.81 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।
 
मुद्रा बाजार में क्या है रुपए का हाल : अमेरिकी मुद्रा के मजबूत रुख और विदेशी पूंजी की सतत निकासी के बीच रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में पांच पैसे की गिरावट के साथ 85.16 प्रति डॉलर के अपने नए सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 85.10 प्रति डॉलर पर खुला और बाद में 85.16 प्रति डॉलर के अपने नए सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से पांच पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.11 पर बंद हुआ था।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

LIVE: राजस्थान नगर निकास चुनाव में भाजपा का दबदबा, कैसा है कांग्रेस का प्रदर्शन?

LAC पर बदली ड्रैगन की चाल: चीन ने घटाए सैनिक, भारतीय सेना ने क्यों नहीं कम की अपनी चौकसी?

जाते-जाते फिर मेहरबान हुआ मानसून! यूपी-एमपी और गुजरात समेत 12 राज्यों में झमाझम बारिश, IMD का नया अलर्ट

बेंगलुरु के 90 अस्‍पतालों में कैंसर की नकली दवाएं सप्‍लाय, 5 करोड़ का माल जब्‍त, SIT ने बताया कैसे होता रहा खेल?

अगला लेख