suvichar

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 200 अंकों की बढ़त, निफ्टी 10,550 अंक के पार

Updated: मंगलवार, 6 नवंबर 2018 (11:15 IST)
मुंबई। बेहतर तिमाही नतीजों और विदेशी पूंजी निवेश के बीच वाहन, बैंकिंग और धातु कंपनियों के शेयरों में तेजी से मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक सुधर कर 35,000 अंक के पार चला गया।
 
बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 207.21 अंक यानी 0.59 प्रतिशत बढ़कर 35,158.13 अंक पर पहुंच गया। सोमवार को सेंसेक्स करीब 61 अंक गिरकर बंद हुआ था।
 
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती दौर में 54.90 अंक यानी 0.52 प्रतिशत चढ़कर 10,578.90 अंक पर पहुंच गया।
 
ब्रोकरों ने कहा कि अमेरिका में मध्यावधि चुनाव से पहले वॉल स्ट्रीट में तेजी से अन्य एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख रहा। इसका असर घरेलू शेयर बाजार पर भी दिखा।
 
तात्कालिक आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 12 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशक (डीआईआई) 622 करोड़ रुपए के शुद्ध बिकवाल रहे।
 
बंबई शेयर बाजार और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज बुधवार (7 नवंबर) को विशेष कारोबार सत्र के लिए खुलेगा। मुहूर्त कारोबार का समय शाम 5 से साढ़े छ: बजे का है।
 
अन्य एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई सूचकांक शुरुआती कारोबार में 1.02 प्रतिशत, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी सूचकांक 0.42 प्रतिशत चढ़ा। हालांकि शंघाई कंपोजिट सूचकांक 1.05 प्रतिशत जबकि हांगकांग का हेंग सेंग 0.22 प्रतिशत गिरा।
 
अमेरिका का डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज सोमवार को कारोबार की समाप्ति पर 0.76 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

7 साल बाद भारत आ रहे हैं शी जिनपिंग; ब्रिक्स सम्मेलन में लेंगे हिस्सा, पीएम मोदी से भी हो सकती है मुलाकात

मानसून की वापसी पर ब्रेक! बंगाल की खाड़ी में एक्टिव हुआ नया सिस्टम, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

सागर में जहरीली शराब कांड के आरोपियों पर बुलडोजर एक्शन, बंडा में करणी सेना के नेता सहित 5 ठिकानों पर कार्रवाई

फैलते BRICS की एकजुटता की परीक्षा

अगला लेख