Daily Horoscope
✕

बैंकिंग कंपनी के शेयरों में गिरावट से सेंसेक्स 709 अंक टूटा, निफ्टी 10,000 से नीचे

Updated: गुरुवार, 11 जून 2020 (17:06 IST)
नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में गिरावट से गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 709 अंक टूट गया। वैश्विक स्तर पर बिकवाली से भी निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।
 
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में 33,480.42 अंक तक चला गया था। अंत में यह 708.68 अंक या 2.07 प्रतिशत के नुकसान से 33,538.37 अंक पर बंद हुआ।
 
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 214.15 अंक या 2.12 प्रतिशत के नुकसान से 10,000 अंक से नीचे 9,902 अंक पर आ गया।
 
सेंसेक्स की कंपनियों में एसबीआई का शेयर सबसे अधिक 5 प्रतिशत से ज्यादा टूट गया। सनफार्मा, मारुति, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर भी नीचे आए। दूसरी ओर इंडसइंड बैंक, हीरो मोटोकॉर्प और पावरग्रिड के शेयर लाभ में रहे।
 
आनंद राठी के प्रमुख-शेयर शोध (बुनियादी) नरेंद्र सोलंकी ने कहा कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक ने संकेत दिया है कि अर्थव्यवस्था में सुधार में विलंब होगा। वैश्विक बाजारों के नकारात्मक रुख के चलते यहां भी बाजार नीचे बंद हुए।
 
फेडरल रिजर्व बैंक ने लघु अवधि की दरों को शून्य के करीब रखा है। इसके अलावा अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने कहा है कि उसके सभी नीति निर्माताओं का मानना है कि 2022 तक दरों में कोई वृद्धि नहीं होगी।
 
अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी 3 प्रतिशत तक नीचे आ गए। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार भी नुकसान में थे।
 
अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 2.85 प्रतिशत के नुकसान से 40.54 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपया 20 पैसे टूटकर 75.79 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। (भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख