Daily Horoscope
✕

शेयर बाजार में रौनक, सेंसेक्स 170 से ज्यादा अंक उछला

Updated: बुधवार, 4 दिसंबर 2019 (17:01 IST)
मुंबई। बैंकिंग, आईटी तथा टेक क्षेत्र की कंपनियों में लिवाली से घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को रौनक रही और सेंसेक्स 174.84 अंक यानी 0.43 प्रतिशत चढ़कर 40,850.29 अंक पर तथा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 43.10 अंक यानी 0.36 प्रतिशत की बढ़त में 12,037.30 अंक पर पहुंच गया। 
 
बाजार की तेजी में बैंकिंग का सबसे बड़ा योगदान रहा। येस बैंक के शेयर करीब छह फीसदी और आईसीआईसीआई बैंक के चार प्रतिशत चढ़े। सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा मोटर्स ने सर्वाधिक सात प्रतिशत से अधिक का मुनाफा कमाया। एलएंडटी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एशियन पेंट्स में सबसे ज्यादा गिरावट रही।
 
बीएसई के समूहों में धातु, बैंकिंग, आईटी और टेक में अच्छी मजबूती रही। पूँजीगत वस्तुओं और ऊर्जा समूहों का सूचकांक एक फीसदी से अधिक टूटा। मझौली और छोटी कंपनियों में भी लिवाली का जोर रहा। बीएसई का मिडकैप 0.52 प्रतिशत चढ़कर 14,903.31 अंक पर और स्मॉलकैप 0.33 प्रतिशत की बढ़त में 13,452.79 अंक पर पहुंच गया। 
 
सेंसेक्स 69.44 अंक लुढ़ककर 40,606.01 अंक पर खुला। इसके बाद इसमें उतार-चढ़ाव का क्रम जारी रहा। एशियाई बाजारों में रही गिरावट से दोपहर बाद यह 40,475.83 अंक तक उतर गया। हालांकि यूरोपीय बाजारों में शुरुआती तेजी से एक बार यह दुबारा हरे निशान में लौटा और कारोबार की समाप्ति से पहले 40,886.87 अंक को छूने के बाद गत दिवस की तुलना में 174.84 अंक ऊपर 40,850.29 अंक पर बंद हुआ।
 
बीएसई में कुल 2,673 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ जिनमें 1,241 के शेयर हरे और 1,222 के लाल निशान में रहे जबकि 210 कंपनियों के शेयर दिन भर के उतार-चढ़ाव के बाद अंतत: अपरिवर्तित रहे।
 
निफ्टी 24.25 अंक लुढ़ककर 11,969.95 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान 11,935.30 अंक के दिवस के निचले और 12,054.70 अंक के उच्चतम स्तर से होता हुआ यह गत दिवस की तुलना में 43.10 अंक यानी 0.36 प्रतिशत चढ़कर 12,037.30 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की 50 में से 34 कंपनियों के शेयर बढ़त में और शेष 16 के गिरावट में बंद हुए।

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

योगी सरकार ने 25 जिलों में 35 सोलर प्लांट और 1000 करोड़ के 18 प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

जनजातीय समाज के विकास को योगी सरकार ने दी रफ्तार, 18 विभाग मिलकर बदल रहे 517 गांवों की तस्वीर

CISF : एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ जवानों की संख्या होगी कम, निजी सुरक्षा एजेंसियों को मिलेगी जिम्मेदारी, जानिए सरकार क्यों बदल रही नियम

अगला लेख