Daily Horoscope

सेंसेक्स नई ऊंचाई पर, निफ्टी भी 34 अंक चढ़ा

Updated: मंगलवार, 7 नवंबर 2017 (11:07 IST)
मुंबई। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 33,853.63 अंक की नई ऊंचाई पर पहुंच गया। साथ ही एनएसई का निफ्टी भी 34 अंक सुधरकर खुला।
 
ब्रोकरों के अनुसार विदेशी कोषों के निवेश में सुधार और सकारात्मक वैश्विक संकेतों के चलते बाजार में तेजी की धारणा देखी गई।
 
निफ्टी 33.95 अंक यानी 0.32% चढ़कर 10,485.75 अंक पर पहुंच गया। यह सोमवार को दिन में कारोबार के समय 10,490.45 अंक के उसके सर्वकालिक उच्च स्तर के काफी करीब है। शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने सोमवार को 576.27 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
 
तीस कंपनियों के शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 122.44 अंक यानी 0.36% सुधरकर 33,853.63 अंक पर खुला है। इसने सोमवार को दिन में कारोबार के समय अपने 33,848.42 अंक के सर्वकालिक उच्च स्तर को भी पीछे छोड़ दिया है। पिछले दो सत्रों में इसमें 157.97 अंक की बढ़त देखी गई है और यह सोमवार को 33,731.19 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था। (भाषा) 

Show comments

TRAI का नया नियम : अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए भी मिलेगा 30 दिन तक का रिचार्ज प्लान, यूजर्स का कैसे होगा फायदा

CEC पर भड़कीं ममता, कहा- ज्ञानेश को गिरफ्तार करो, बंगाल समेत अन्य राज्यों में फिर से हों चुनाव

Honda QC3 Electric Scooter : होंडा का सस्ता स्कूटर खरीदना किसके लिए फायदेमंद, पढ़िए पूरी जानकारी

Election Commission SIR विवाद : चुनाव आयोग ने क्यों दी सफाई, किस मामले को लेकर मचा है घमासान, केजरीवाल बोले- ज्ञानेश कुमार पर चले देशद्रोह का केस

यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर शुल्क से फोन-पे और गूगल-पे को फायदा कैसे?

सभी देखें

TRAI का नया नियम : अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए भी मिलेगा 30 दिन तक का रिचार्ज प्लान, यूजर्स का कैसे होगा फायदा

इंदौर के पाटनीपुरा पर गिरा होर्डिंग, वाहन के टकराने से हुआ हादसा, बाल-बाल बचे लोग

CEC पर भड़कीं ममता, कहा- ज्ञानेश को गिरफ्तार करो, बंगाल समेत अन्य राज्यों में फिर से हों चुनाव

Honda QC3 Electric Scooter : होंडा का सस्ता स्कूटर खरीदना किसके लिए फायदेमंद, पढ़िए पूरी जानकारी

Asian Games में देवास के जय मीणा ने सॉफ्ट टेनिस में कांस्य पदक जीतकर रचा इतिहास

अगला लेख