ramcharitmanas

विमान में झगड़े पति-पत्नी, आपात स्थिति में कराई लैंडिंग

Updated: मंगलवार, 7 नवंबर 2017 (10:40 IST)
नई दिल्ली। तकनीकी खराबी खराबी के कारण विमान की इमरजेंसी की लैंडिंग की खबरें तो आपने अक्सर पढ़ी होगी, लेकिन क्या अपने सुना है कि विमान में पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े के कारण विमान को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी हो। यह वाकया दोहा से बाली जा रहे विमान में उस वक्त हुआ जब वह भारत के आस-पास से गुजर रहा था। झगड़े के बाद विमान को तुंरत चेन्नई एयरपोर्ट पर लैंड करना पड़ा। 
 
ईरानी दंपति रविवार को कतर एयरवेज के विमान क्यूआर-562 में अपने बच्चे के साथ सवार हुए थे। जिस वक्त विमान भारत के रास्ते बाली जा रहा था उस वक्त दोनों नशे में थे। इस दौरान पति की आंख लग गई, लेकिन पत्नी जाग रही थी।
 
पत्नी ने पति का फोन निकाला और उसे चेक करने लगी, लेकिन फोन पर थंब लॉक लगा था। पत्नी ने नशे में धुत पति का अंगूठा फोन में लगाकर उसे स्कैन कर लिया और फोन खुल गया। इसके बाद पत्नी ने फोन के अंदर चैट बॉक्स और अन्य सोशल मीडिया मैसेजेस देखें तो वह हैरान रह गई। उसे पता चला कि उसका पति उसे धोखा दे रहा है। वह सीट पर खड़ी हो गई और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। हंगामा सुनकर महिला का पति भी जाग गया। सारे यात्री इस महिला के हंगामें से परेशान हुए। कई बार क्रू मेंबर्स के समझाने का भी इस गुस्साई महिला पर कोई असर नहीं हुआ। क्रू मेंबर्स ने महिला को विमान की सुरक्षा का भी हवाला दिया, लेकिन महिला ने कू मेंबर्स के साथ भी बदसलूकी की। विमान का रूट डाईवर्ट किया गया और चेन्नई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
 
पति-पत्नी को विमान से उतारा गया और विमान आगे बढ़ गया। सीआईएसएफ ने काफी देर तक चेन्नई एयरपोर्ट पर पति-पत्नी को रोककर रखा। महिला का नशा उतरा तो उनसे भी पूछताछ की गई। इसके बाद दोनों को मलेशिया के रास्ते दोहा की कनेक्टिंग फ्लाइट में बैठाकर वापस दोहा भेज दिया गया। एयरलाइन के अधिकारियों ने बताया कि महिला ने क्रू मेंबर्स के साथ बदसलूकी तो की थी लेकिन किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है, पति ने इस घटना के लिए माफी मांग ली है इसलिए हमने कोई केस दर्ज नहीं कराया है। हालांकि उनकी पहचान को जाहिर नहीं किया गया है।

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, बोले- दोषियों को ऐसी सजा देंगे कि दोबारा कोई हिम्मत नहीं करेगा

LIVE: फोल्डेबल iPhone Duo की इंट्री, एपल ने लॉन्च किया पहला फोल्डेबल फोन, आईफोन से बिलकुल अलग

iPhone 18 को लेकर बड़ा बदलाव, 2 स्टैंडर्ड iPhone के बीच होगा 18 महीने का गैप, Pro मॉडल में मिल सकते हैं ये धांसू फीचर्स

बुंदेलखंड में जल संकट का समाधान निकाल रहा योगी सरकार का आधुनिक जल प्रबंधन मॉडल

Hormuz Strait में अमेरिकी पनडुब्बी पकड़ने का ईरान का दावा, ट्रंप के सामने बढ़ी चुनौती

अगला लेख