Daily Horoscope
✕

शेयर बाजार में फिर गिरावट, सेंसेक्स 354 अंक टूटा, क्या है निफ्टी का हाल?

Updated: शुक्रवार, 4 अक्टूबर 2024 (10:21 IST)
Share market news in hindi : इजराइल के लेबनान में हमलों से पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर पहुंच गया है। इसका सीधा असर दुनिया भर के शेयर बाजारों पर पड़ा है। विदेशी पूंजी की लगातार निकासी की वजह से लगातार भारतीय शेयर बाजारों में गिरावट का दौर जारी है। 
 
बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 355 अंक गिरकर 82,142 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 114 अंक फिसलकर 25,136 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, एनटीपीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और बजाज फिनसर्व के शेयर सबसे अधिक गिरावट में रहे। एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंडसइंड बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई।
 
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) ने गुरुवार को शेयर बाजार में जमकर बिकवाली की। उन्होंने शुद्ध रूप से 15,243 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।
 
कैसी से एशियाई बाजारों की चाल : एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग और जापान का निक्की 225 फायदे में रहे। चीन का शंघाई कम्पोजिट अवकाश के कारण आज और इस पूरे सप्ताह बंद रहेगा।
 
क्या है रुपए और क्रूड का हाल : कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और प्रमुख एशियाई प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले अमेरिकी मुद्रा के कमजोर रुख के बीच रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.96 पर स्थिर रहा। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि पिछले तीन सत्र में विदेशी पूंजी की भारी निकासी के बीच घरेलू शेयर बाजारों में सुस्त रुख ने रुपये की बढ़त को सीमित किया। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77.60 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

LIVE: पटना के मनेर में मुठभेड़, 3 आरोपी ढेर

Top News 6 November: धनतेरस की धूम से लेकर बल्ड बैंक पर साइबर अटैक तक, जानिए आज दिनभर की 5 बड़ी खबरें

Earthquake in Jammu and Kashmir : जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके, दहशत में घर से निकले लोग

बेंजामिन नेतन्याहू को बड़ा झटका, अरब पार्टियों ने गादी आइजेनकोट को दिया समर्थन, इजराइल में बदल सकता है सत्ता का समीकरण

जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, क्राइम ब्रांच ने पूछे करीब 70 सवाल

अगला लेख