suvichar

ट्रंप टैरिफ से सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्स 1200 अंक गिरा

Updated: मंगलवार, 1 अप्रैल 2025 (13:11 IST)
share market news in hindi : अमेरिका के जवाबी शुल्क को लेकर अनिश्चितता के बीच मंगलवार को घरेलू शेयर बाजारों में भारी गिरावट आई और सेंसेक्स 1,200 से अधिक अंक तक लुढ़क गया। कमजोर शुरुआत के बाद 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती सौदों के बाद 1,233.95 अंक की गिरावट के साथ 76,180.97 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 321.5 अंक फिसलकर 23,197.85 अंक पर रहा। ALSO READ: कृषि उत्पादों पर 100 फीसदी शुल्क लगाता है भारत, चावल पर अमेरिका से 700 फीसदी शुल्क लेता है जापान
 
सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, इंफोसिस, एक्सिस बैंक, एचसीएल टेक, टाइटन, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और सन फार्मा के शेयर में सबसे अधिक गिरावट आई। वहीं इंडसइंड बैंक का शेयर करीब पांच प्रतिशत चढ़ा। जौमेटो के शेयर में भी तेजी आई।
 
एशियाई बाजारों में जापान का निक्की, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे। अमेरिकी बाजार सोमवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।
 
गौरतलब है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 2 अप्रैल को जवाबी शुल्क की एक श्रृंखला शुरू करने की योजना बना रहे हैं। 2 अप्रैल को उन्होंने अमेरिका का मुक्ति दिवस करार दिया है।
 
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74.88 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,352.82 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

Indore में राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' पर सियासी घमासान, आयोजन स्थल के लिए कांग्रेस ने चुकाए 10 लाख रुपए

ट्रम्प को भारत का कड़ा संदेश : पुतिन, शी जिनपिंग और पेजेशकियन संग मोदी ने बनाया नया ग्लोबल समीकरण

Nagpur में SBI बैंक से 4 लाख रुपये की लूट, कर्मचारियों की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर फरार हुआ आरोपी गिरफ्तार

BRICS Summit 2026 : कल दिल्ली में क्या-क्या रहेगा बंद और चीनी राष्ट्रपति के दौरे का भारत पर असर

यूपी में 1600 करोड़ से अधिक की 65 परियोजनाओं से बदलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर

अगला लेख