ramcharitmanas
✕

शेयर बाजारो में लगातार चौथे दिन शुरुआती तेजी

Updated: मंगलवार, 30 मई 2023 (10:40 IST)
Share market : विदेशी कोषों की लगातार लिवाली से शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में तेजी जारी रही। इस दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 131.32 अंक चढ़कर 62,977.70 पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 49.6 अंक बढ़कर 18,648.25 पर था।
 
सेंसेक्स में आईटीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, कोटक महिंद्रा बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एनटीपीसी, टाइटन, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो और रिलायंस इंडस्ट्रीज बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर नेस्ले, टाटा स्टील, एचडीएफसी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और एचडीएफसी बैंक में गिरावट हुई।
 
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिर विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 1,758.16 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.52 प्रतिशत गिरकर 76.67 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
 
सेंसेक्स सोमवार को 344.69 अंक या 0.55 प्रतिशत चढ़कर 62,846.38 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 99.30 अंक या 0.54 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,598.65 पर बंद हुआ।

Show comments

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

RBI Repo Rate Decision : क्या महंगी होगी आपके घर और कार की EMI? जानिए आरबीआई के फैसले का आप पर असर

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

सभी देखें

नहीं रहे बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर: 75 की उम्र में गोवा में हार्ट अटैक से हुआ निधन

17,000 फुट की ऊंचाई पर IndiGo Flight पर गिरी बिजली, 104 यात्री थे सवार

राहुल गांधी पर महिला पुलिसकर्मी को धक्का देने का आरोप, BJP ने वीडियो शेयर कर साधा निशाना

Delhi Building Collapse : दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत ढही, 3 की मौत, 8 घायल

'मेरी बहन है ये'... प्रियंका को हटाने पर पुलिस पर भड़के राहुल गांधी, गूंजा नया नारा- 'ज्ञानेश कुमार कहां मिलेंगे?'

अगला लेख