ganesh chaturthi

शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 672 अंक चढ़ा

Updated: मंगलवार, 20 सितम्बर 2022 (10:47 IST)
मुंबई। बैंकिंग शेयरों में खरीदारी जारी रहने और वैश्विक बाजारों में सुधार से प्रमुख शेयर बाजारों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी देखने को मिली। इस दौरान सेंसेक्स 672 अंक की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था।
 
शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 672.06 अंक चढ़कर 59,813.29 पर था। दूसरी ओर एनएसई निफ्टी 209.5 अंक बढ़कर 17,831.75 पर पहुंच गया। इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, लार्सन एंड टुब्रो और टाटा स्टील बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।
 
भारतीय शेयर बाजार के साथ ही सोल, तोक्यो, शंघाई और हांगकांग के बाजार भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुए।
 
सेंसेक्स सोमवार को 300.44 अंक या 0.51 प्रतिशत बढ़कर 59,141.23 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 91.40 अंक या 0.52 फीसदी बढ़कर 17,622.25 पर पहुंच गया।
 
इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.21 प्रतिशत चढ़कर 92.19 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया।

Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

नांदेड में दिल दहला देने वाला हादसा: सीताखंडी घाट पर ट्रक और मैजिक वैन की भीषण टक्कर, 10 लोगों की मौत

गुजरात विधानसभा में ‘पशुधन आहार-चण विधेयक’ पारित, जमीन म्यूटेशन नियम भी आसान

योगी सरकार का डिजिटल शिक्षा पर बड़ा जोर, PM e-VIDYA पर एक जगह मिलेंगे पढ़ाई के जरूरी संसाधन

ब्रिक्स समिट से पहले पीएम मोदी का बड़ा संदेश, विश्व कल्याण की कामना करते हुए क्या बोले?

LIVE: भारत में पुतिन का जोरदार स्वागत, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

अगला लेख