dharma sangrah
✕

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में बहार, BSE, NSE ऑलटाइम हाई

Updated: मंगलवार, 18 जून 2024 (12:27 IST)
share market 18 june : भारतीय शेयर बाजारों में लगातार चौथे कारोबारी दिन भी तेजी जारी है। घरेलू सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अपने नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गए।
 
30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स 334 अंक चढ़कर 77,327 अंक के अपने नए सर्वकालिक शिखर पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी 108.25 अंक की बढ़त के साथ 23,573.85 अंक के अपने नए सर्वकालिक शिखर पर पहुंचा।
 
सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से विप्रो, टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, भारती एयरटेल और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों को सबसे अधिक मुनाफा हुआ। मारुति, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर नुकसान में रहे।
 
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे जबकि हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहा। अमेरिकी बाजार सोमवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए।
 
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुक्रवार को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 2,175.86 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे। बाजार सोमवार को बकरीद के मौके पर बंद थे।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

Samsung Galaxy S27 सीरीज को लेकर बड़ा खुलासा, S27 और S27 Plus को लेकर सामने आई यह खबर

अर्नब-मुरासु के बाद एक और चक्रवाती तूफान का खतरा! बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में बड़ा आतंकी हमला: गश्त कर रहे सीआरपीएफ जवानों पर बरसाई गोलियां, 3 घायल

अगला लेख