Daily Horoscope
✕

2 दिन की तेजी के बाद शेयर बाजार में सुस्ती, क्या है सेंसेक्स का हाल?

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 165.3 अंक फिसलकर 76,569.59 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 51.55 अंक की गिरावट के साथ 23,277 अंक पर आ गया।

Updated: बुधवार, 16 अप्रैल 2025 (10:50 IST)
Share Market news in hindi : अमेरिका-चीन के बीच बढ़ते व्यापारिक तनाव के कारण वैश्विक बाजारों में सुस्ती के बीच घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट देखी गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 165.3 अंक फिसलकर 76,569.59 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 51.55 अंक की गिरावट के साथ 23,277 अंक पर आ गया। घरेलू शेयर बाजारों में 2 सत्र में तेजी रहने के बाद यह गिरावट आई है।
 
बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में उछाल : सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से मारुति, सन फार्मा, एनटीपीसी, टाटा स्टील, रिलायंस और इंफोसिस के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर सबसे अधिक फायदे में रहने वालों में शामिल रहे। ALSO READ: Stock Market : 2 दिन की तेजी से निवेशक हुए मालामाल, 18.42 लाख करोड़ रुपए बढ़ी संपत्ति, किन कंपनियों के शेयरों में रही गिरावट
 
क्या है दुनिया भर के शेयर बाजारों का हाल : एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की 225, चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।
 
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 6,065.78 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

87 तारीखें, 12 गवाह, फांसी की सजा सुन रो पड़ी पति की कातिल रविता, सर्पदंश का नाटक कर छिपाने की थी साजिश

Apple iPhone Duo की प्री-बुकिंग शुरू, Samsung Galaxy Z Fold 8 को मिला फायदा, कीमत 2.99 लाख रुपए

Abhijeet Dipke : दिल्ली में तिरंगा यात्रा पर अड़े CJP प्रमुख अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

Tesla Roadster : टेस्ला की नई इलेक्ट्रिक कार में उड़ने की तकनीक, जानिए फीचर्स, रफ्तार और भारत में सड़क पर चलाने से जुड़ी जरूरी बातें

... तो हम पाकिस्तान का साथ देंगे, राजस्थान भाजपा अध्यक्ष राठौड़ के बयान से बवाल

सभी देखें

Lal Krishna Advani : लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद कराया गया एडमिट

अनंत सिंह का चौंकाने वाला दावा, बोले- नीतीश कुमार का साथ देने पर मेरे 9 लोग मारे गए, बाद में दी सफाई

राज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

CJP नेता अभिजीत दीपके हिरासत में, कनॉट प्लेस में तिरंगा प्रदर्शन करने जा रहे थे, पुलिस से पूछा- कौन-सा कानून तोड़ा?

87 तारीखें, 12 गवाह, फांसी की सजा सुन रो पड़ी पति की कातिल रविता, सर्पदंश का नाटक कर छिपाने की थी साजिश

अगला लेख