Hanuman Chalisa

शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी, निफ्टी में 100 अंकों का उछाल

Updated: मंगलवार, 12 नवंबर 2024 (11:15 IST)
Share market news : घरेलू संस्थागत निवेशकों के निरंतर निवेश के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 324.83 अंक चढ़कर 79,820.98 अंक पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी 100.7 अंक की बढ़त के साथ 24,242 अंक पर रहा।

इन शेयरों में फायदा : सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, सन फार्मा, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, टाइटन, रिलायंस इंडस्ट्रीज और पावर ग्रिड के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहे। मारुति, एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स और इंडसइंड बैंक के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे।

सैजिलिटी इंडिया के IPO की लिस्टिंग : स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में प्रौद्योगिकी सक्षम सेवाएं देने वाली सैजिलिटी इंडिया लिमिटेड का शेयर अपने निर्गम मूल्य 30 रुपये से 3.53 प्रतिशत उछाल के साथ मंगलवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ। बीएसई और एनएसई दोनों पर शेयर निर्गम मूल्य से 3.53 प्रतिशत की बढ़त के साथ सूचीबद्ध हुआ। बाद में बीएसई पर यह 7.2 प्रतिशत चढ़कर 32.16 रुपए पर पहुंच गया। कंपनी का बाजार मूल्यांकन 15,059.83 करोड़ रुपए रहा। सैजिलिटी इंडिया लिमिटेड के आईपीओ को 3.20 गुना अभिदान मिला था।
 
एशियाई बाजारों में जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार सोमवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।
 
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71.72 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में दो पैसे टूटकर अपने सर्वकालिक निचले स्तर 84.40 प्रति डॉलर पर आ गया।
 
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,306.88 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 2,026.63 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

Sonam Wangchuk : अनशन खत्म करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने क्या शर्त रखी

लड़कियों से छेड़छाड़, प्राइवेट पार्ट पर बरसाई लाठी, CJP के के आरोपों पर हाईकोर्ट ने केन्द्र से मांगा जवाब

राहुल गांधी के दिल्ली धरने के विरोध में भोपाल में बीजेपी का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव

Hero HF Deluxe अब सिर्फ 59,999 रुपए में, 7,635 रुपए सस्ती हुई बाइक, जानिए किन राज्यों में मिलेगा ऑफर और खरीदने से पहले जरूरी बातें

सभी देखें

LIVE: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, 16 मेट्रो स्टेशन बंद होने से सुप्रीम कोर्ट नाराज

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में 5 बड़े फैसले, संतों को बड़ी जिम्मेदारी

CJP Protest: जंतर-मंतर पर हुई हिंसा पर बड़ा खुलासा, Delhi Police पर अभिजीत दिपके का आरोप

मुंबई छात्र प्रदर्शन में धुरंधर की एक्टर आयशा खान भी हिरासत में, इंस्टाग्राम पर सुनाई पूरी आपबीती

Weather Update : मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट, पूर्वोत्तर में भारी बारिश का खतरा

अगला लेख